2021 भारतीय क्रिकेट के महानतम साल में एक के तौर पर जा रहा है- केएल राहुल
नई दिल्लीः भारत के टेस्ट कप्तान केएल राहुल ने गुरुवार को साल 2021 को भारतीय क्रिकेट के महानतम सालों में से एक बताया है। केएल राहुल ने यहां पर टेस्ट क्रिकेट के बारे में बात की है और स्टार ओपनर का यह बयान तब आया है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका को उसी के गढ़ सेंचुरियन में 113 रनों से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की बहुत ही बेहतरीन शुरुआत की। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह साल गाबा में ऐतिहासिक जीत के साथ शुरू हुआ था जहां भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराने में कामयाबी हासिल की।

साल 2021 में भारत की खास उपलब्धियां-
इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में गई और उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला भी खेला। हालांकि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में हार गई लेकिन बाद में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 4 मुकाबलों में 2-1 की लीड हासिल कर ली थी। पांचवा मैच कोविड-19 के चलते टीम इंडिया नहीं खेल पाई और यह अगले साल होगा। साल 2021 में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया के बाहर 4 जीत हासिल करने के अपने 2018 के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

यह टीम इंडिया के लिए सुपर स्पेशल साल है- राहुल
केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जब उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे। उनको इस प्रदर्शन के बाद अजिंक्य रहने की जगह उप कप्तान के तौर पर प्रमोट किया गया और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में भी शतक लगाया और वे ऐसा करने वाले केवल दूसरे भारतीय ओपनर बने हैं जिसके चलते टीम इंडिया ने सेंचुरियन टेस्ट मुकाबले को जीतने में कामयाबी हासिल की और केएल राहुल को यहां मैन ऑफ द मैच मिला है।
केएल राहुल ने गुरुवार को कहा, "यह टीम इंडिया के लिए सुपर स्पेशल साल है। हमने इस साल जिस तरीके से उपलब्धियां हासिल की, वह सही मायनों में बहुत खास है। मुझे लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ साल में से एक के तौर पर खत्म हो रहा है। इसके पीछे बहुत कठिन मेहनत और अनुशासन है। हमने पिछले कुछ सालों में एक टीम के तौर पर काम करने में बहुत हार्ड वर्क किया है।"

सेंचुरियन की जीत महान-
केएल राहुल ने यह भी कहा कि टीम के ड्रेसिंग रूम में शानदार माहौल है जिसके चलते बेहतरीन परफॉर्मेंस में योगदान मिलता है और साथ ही तैयारियां भी बहुत अच्छी होती हैं। केएल राहुल सेंचुरियन की जीत पर आगे कहते हैं कि, यह एक महान टेस्ट विजय है। इससे पहले कोई भी एशियन टीम सेंचुरियन में नहीं जीती थी। हमने एक टीम के तौर पर काफी हार्ड वर्क किया है और हमारी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस ऐसी होती है जहां हम काफी मजा भी करते हैं।
केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में मिली जीत को एक कंपलीट टीम परफॉर्मेंस करार देते हैं। राहुल का कहना है कि टीम इस जीत को एक दिन के लिए इंजॉय कर सकती है और उसके बाद अगले टेस्ट मुकाबले पर फोकस करने के लिए ट्रेनिंग में वापस लौट सकती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से जोहांसबर्ग में शुरू हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
