Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SA: रोहित शर्मा फिट नहीं हो पाए तो केएल राहुल होंगे ODI सीरीज में कप्तान

नई दिल्लीः भारत के नवनियुक्त टेस्ट कप्तान केएल राहुल आने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी भी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसा उस स्थिति में हो सकता है जब नियमित कप्तान रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से ना उबर पाएं। फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यस्त है जिसका पहला मुकाबला सेंचुरियन में चल रहा है और यहां पर केएल राहुल ने बतौर ओपनर धमाकेदार सैकड़ा जड़ दिया है।

केएल राहुल की बल्लेबाजी में जो परिपक्वता आई है उसको देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में उनको टेस्ट उपकप्तान भी नियुक्त किया था। केएल राहुल वनडे क्रिकेट में भी उप कप्तान है और नियमित कैप्टन की गैरमौजूदगी में वही टीम को लीड करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

रोहित शर्मा फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में रिहैबिलिटेशन प्रोसेस से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई के एक स्रोत ने सोमवार को स्पोर्ट्स तक से बातचीत करते हुए बताया कि, रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं है। ऐसे में उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज के लिए भेजना जल्दबाजी होगी और अगर वे समय पर रिकवर नहीं कर पाए तो केएल राहुल कप्तानी का चार्ज संभालेंगे।

इससे पहले विराट कोहली ने अपने आपको तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध करार दिया था क्योंकि मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही थी कि विराट कोहली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अपनी फैमिली के साथ समय बिताने के लिए एक ब्रेक ले लेंगे। यह भी देखने लायक बात होगी कि भारतीय टीम के सीनियर ओपनर शिखर धवन को जगह मिलती है या नहीं क्योंकि वह टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं थे।

वनडे सीरीज की घोषणा घोषणा इसी सप्ताह किसी समय होने की उम्मीद है। युवा ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड भी बहुत अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में संपन्न हुई विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा सीनियर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को भी वनडे सीरीज में जगह मिलने की उम्मीद है।

सूत्र ने यह भी बताया कि चयनकर्ताओं ने तमिलनाडु के बिग हिटिंग बल्लेबाज शाहरुख खान को लेकर भी बातचीत की है। सूत्र बताता है कि, चयनकर्ता 30 या 31 जनवरी को मीटिंग करने वाले हैं। अश्विन, धवन, रितुराज, और श्रेयस अय्यर टीम में शामिल होंगे। शाहरुख खान को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन इस बारे में चर्चा की गई है।

Story first published: Tuesday, December 28, 2021, 11:07 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+