IND vs SA: बावुमा के टॉस हारते ही छूट पड़ी कोहली की हंसी, वीडियो वायरल
रांची: विराट कोहली अपने मैदान पर अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह गुस्सा हो या विरोध, शाबासी हो या मजाक, यहां तक की डांस भी, कोहली को कोई नहीं रोक सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एक ऐसा ही मौका टॉस के दौरान तब आया जब कोहली ने हंसी आ गई।
दरअसल कोहली को यह हंसी प्रोटियाज कप्तान फाफ डु प्लेसिस की लाचार किस्मत पर आई जो लगातार टॉस हारने का रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। इस मैच से पहले फाफ लगातार 6 बार विदेशी टेस्ट हार चुके हैं और यह रांची टेस्ट उनका 7वां टॉस था जो वे हारे।
ऐसे में फाफ ने इस मैच में अपनी किस्तम को पलटने के लिए टेंबा बावुमा के लक का सहारा लेने की सोची। बावुमा टॉस के लिए आए और उन्होंने कॉल भी लिया लेकिन फिर भी वे टॉस हार गए। इसके साथ ही कोहली की हंसी छूट गई और मुंह से निकला- 'ओह मैन'
इस मजेदार वीडियो को बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि कोहली बावुमा को सांत्वना देने के बाद फाफ की ओर मुड़कर कैसे हंसते हैं और फिर उनकी हंसी रुकती नहीं है।
Virat Kohli called it a no-brainer to bat first at the Toss #TeamIndia #INDvSA @Paytm 🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/3V4fKvcVWr
— BCCI (@BCCI) October 19, 2019
यह पिछले सात विदेशी धरती पर खेले गए मैचों में फाफ का लगातार 7वां टॉस था जो वे हार गए। इस दौरान हुए 6 टेस्ट मैचों में उन्होंने सब मैच हारे हैं और रांची उनका 7वां टेस्ट हैं।
हालांकि विराट कोहली के लिए भी यह मैच कुछ अभी तक कुछ खास साबित नहीं हुआ है। टॉस जीतकर कोहली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था जिसके जवाब में भारत ने टॉप तीन विकेट सस्ते में गंवा दिए जिनमें कोहली का भी विकेट शामिल था। कोहली ने इस पहली पारी में 12 ही रन बनाए।
भारत ने इस मैच में ईशांत शर्मा की जगह पर शाहबाज नदीम को खिलाया है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पांच बदलाव किए हैं। अफ्रीका की टीम ने हमज़ा, क्लासेन, लिंडे, एनगिडी और पीडेट के रूप में पांच बदलाव किए हैं। घायल मार्कराम के अलावा, मेहमानों ने फिलेंडर, डी ब्रुइन, मुथुसामी और महाराज को ड्रॉप किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
