Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टॉस के समय डु प्लेसिस की 'दयनीय सोच' से नाखुश हुआ पूर्व दिग्गज प्रोटियाज कप्तान

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और सीरीज के अंतिम टेस्ट में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। इसके साथ ही अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस के टॉस हारने का सिलसिला भी जारी रहा। यह डु प्लेसिस के लिए विदेशी जमीन पर लगातार 7वां टेस्ट टॉस और ओवरऑल लगातार 9वां टॉस हारना साबित हुआ।

डु प्लेसिस को एक समझदार कप्तान समझा जाता रहा है लेकिन विश्व कप 2019 के समय से ही उनमें आत्मविश्वास की कमी झलक रही है। इतना ही नहीं, अब उनमें अंधविश्वास भी नजर आने लगा है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब रांची टेस्ट में टॉस के दौरान वे अपने नायब टेंबा बावुमा को ले आए और उनके टॉस की कॉल कराई। लेकिन यह टोटका भी काम नहीं आया और फाफ फिर से टॉस हार गए।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस को खिल्ली उड़ाने का मौका भी मिल गया। फाफ की इस हरकत से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की इमेज भी दयनीय बनी है। इसके चलते पूर्व प्रोटियाज कप्तान ग्रीम स्मिथ नाखुश हैं। स्मिथ ने इसको दयनीय करार दिया है।

"यह दक्षिण अफ्रीका टीम का माइंडसेट दिखाता है। मुझे यह देखकर अच्छा नहीं लगा। इसके बजाए मैं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान को ही वहां खड़ा देखना चाहता।" स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स से यह बात कही।

"आपको पता है कि वे लोग (प्रोटियाज टीम) हार के कारणों के लिए गलत जगहों पर देख रहे हैं। दुर्भाग्य से वे अच्छा नहीं खेले हैं। हां, उप-महाद्वीप में टॉस जीतना अच्छी बात है, लेकिन अगर आप अच्छा खेलते हैं तो आप तब भी मैच में टक्कर दे सकते हैं।"

बता दें कि रांची टेस्ट के पहले दिन भारत ने खराब रोशनी के चलते खेल रोके जाने से पहले 3 विकेट पर 224 रन बना लिए थे। रोहित शर्मा ने सीरीज में एक और शतक लगाते हुए नाबाद 117 रन बना लिए और रहाणे भी 83 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीकी टीम इस मैच में अपनी पकड़ खोती हुई नजर आ रही है।

Story first published: Sunday, October 20, 2019, 7:40 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+