For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शमी और पंत ने सेंचुरियन में दर्ज की शानदार उपलब्धियां, जीत के बाद दोनों ने मिलकर काटा केक

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सेंचुरियन में हुआ पहला टेस्ट मुकाबला जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़ हासिल कर ली है। इस दौरान मोहम्मद शमी ने 8 विकेट लेकर बॉलिंग के मोर्चे से अगुवाई की और बैटिंग में केएल राहुल ने पहली पारी में 123 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया था। इसी बीच ऋषभ पंत भी एक खास उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए।

शमी भारत के तीसरे सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने 55 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की और वे पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ से एक टेस्ट मैच पीछे रह गए जिन्होंने यह कारनामा 54 मैचों में करके दिखाया था। भारत के महानतम तेज गेंदबाज कपिल देव ने यह काम केवल 50 मैचों में ही कर लिया था। हालांकि बाद के करियर में उनके विकेट लेने की गति काफी धीमी पड़ गई थी।

शमी ने जैसे ही सेंचुरियन में छठा विकेट लिया वैसे ही यह उपलब्धि दर्ज कर ली। शमी ने पहली पारी में पांच विकेट भी लिए थे। उन्होंने दूसरी पारी में तीन और विकेट लिए और अपने मैच में विकेट की संख्या को 8 कर लिया।

शमी 200 विकेट क्लब में शामिल होने वाले भारत के 9वे सबसे तेज बॉलर बने। आर अश्विन ने इस मामले में नंबर एक स्थान हासिल किया हुआ है जिन्होने केवल 37 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि दर्ज कर ली थी। दुनिया में यासिर शाह इस मामले में नंबर एक पर हैं जिन्होंने केवल 33 मुकाबलों में ये मील का पत्थर हासिल कर लिया था।

दूसरी और पंत ने धोनी और साहा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 100 टेस्ट कैच सबसे तेजी से हासिल करने का कारनामा किया। धोनी और साहा को ऐसा करने के लिए 36 टेस्ट मैच लगे थे जबकि पंत को ऐसा करने में केवल 26 ही मुकाबले लगे। धोनी ने करियर में 294 टेस्ट कैच लपके हैं फिर सैयद किरमानी का नंबर आता है जिन्होंने 198 कैच लिए हैं। किरण मोरे और नयन मोंगिया भी 100 से ज्यादा कैच ले चुके हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच अब 3 जनवरी से शुरू होगा जो जोहांसबर्ग में खेला जाएगा।

Story first published: Friday, December 31, 2021, 9:31 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+