Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SA के खिलाफ भारत है जीत का पक्का दावेदार, पर विराट पर होगा रन बनाने का दबाव- मोंटी पनेसर

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका की धरती पर भारत का एक मुश्किल दौरा कल यानी 26 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने विराट कोहली रनों का अंबार लगाने के लिए काफी प्रेरित होंगे। विराट कोहली पिछले दो साल से भी अधिक समय से टेस्ट क्रिकेट में शतक के लिए तरस रहे हैं और अब जब वे सफेद गेंद फॉर्मेट में कप्तानी नहीं कर रहे हैं तो लोग उनसे बतौर बल्लेबाज फिर से वापसी करने की उम्मीद कर रहे हैं।

एचटी से बात करते हुए मोंटी पनेसर ने कहा कि, मुझे लगता है कि कोहली काफी प्रेरित होंगे क्योंकि वे जानते हैं अगर वे रन नहीं करते हैं तो उनकी पॉजीशन भी खतरे में है। ऐसे में वे अंडर प्रैशर होंगे लेकिन उनको अच्छा प्रदर्शन करके मैच जीतने की जरूरत है और अगर उनके रन करे बिना भी भारत मैच जीतता रहता है तो भी यह कोहली के लिए अच्छा संकेत है क्योंकि वह जानते हैं कि एक इंसान से उसका बेस्ट कैसे निकलवाना है।

भारत को पिछले कुछ समय से विदेशी दौरों पर अच्छी सफलताएं मिली हैं जिस पर बात करते हुए मोंटी पनेसर कहते हैं कि विराट कोहली की कमान वाली टीम के पास जीतने का सुनहरा मौका है। उन्होंने भारत को जीत की दावेदार टीम बताया है।

उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि भारत के पास जीत का बढ़िया मौका है। वे इस सीरीज को जीतने के लिए फेवरेट हैं। वे जानते हैं कि विदेशों में कैसे जीत दर्ज की जाती है। रवि शास्त्री ने टीम में विश्वास भर दिया है कि टीम के लड़के किसी भी हालतों में जीत दर्ज कर सकते हैं और अगर टीम इंडिया किसी मैच में भारी पड़ रही है तो फिर वह विरोधी का दम ही घोटकर दम लेती है।

पनेसर का मानना है कि शास्त्री की विदाई के बाद भी ये सब चीजें भारतीय टीम के अंदर अभी मौजूद हैं और दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतकर टीम इंडिया एक और ऐतिहासिक विजय लिख सकती है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से ताकतवर है। मझे लगता है भारतीय टीम सीरीज जीतने के लिए पक्की दावेदार हैं।

Story first published: Saturday, December 25, 2021, 18:50 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+