For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के इन दो दिग्गज स्पिनरों जैसा बनना चाहते हैं अफ्रीकी बॉलर केशव महाराज

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज के लिए भारत के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज काफी अहम साबित होने जा रही है। बाए हाथ के इस स्पिनर ने पिछले कुछ समय से प्रोटियाज के लिए काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। भारत की पिचें एक तरफ जहां बल्लेबाजों की मदद करती रही हैं तो वहीं यह परंपरागत रूप से स्पिनर्स के लिए भी मददगार साबित हुई हैं। ऐसे में केशव से उनकी टीम को काफी उम्मीदें हैं और इस बात को बखूबी समझने वाले केशव ने भारत के दो टॉप स्पिनर्स से प्रेरणा लेने की बात कही है।

केशव ने प्रोटियाज टीम के लिए अब तक 25 टेस्ट मैच खेलते हुए 94 विकेट चटकाए हैं जिसमें उनका औसत 28.45 का रहा है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की टीम में मौजूद यह सबसे अनुभवी स्पिनर कि बुधवार से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान उनके प्रदर्शन में भारतीय स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की तरह निरंतरता हो। काउंटी क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले केशव का अंदाज भी रविंद्र जडेजा की तरह से। जडेजा को उनकी जबरदस्त लाइन लेंथ के लिए जाना जाता है। भारतीय पिचों पर जडेजा की घूमती गेंदों का सामना करना चोटी के बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किल रहा है। उन्होंने सफल प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें उम्मीद है कि वह भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए हालात 'असहज' कर देंगे।

इस बारे में बात करते हुए महाराज ने कहा, 'अच्छा लगता है जब लोग आपकी तारीफ करते हैं। जडेजा और अश्विन को देखिए, अश्विन के पास वैरिएशन है और जडेजा चीजों को सामान्य रखते हैं लेकिन अहम चीज निरंतरता है और इससे बल्लेबाज के परेशान हो जाता है। मैं भी इस चीज को दोहराते हुए एक छोर से अपना काम कर सकता हूं।'

जहां तक अश्विन-जडेजा की बात है तो दोनों ही सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और इस जोड़ी ने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिलकर 54 विकेट चटकाए थे। यह सीरीज भारत में हुई थी। भारतीय पिचों के बारे में बात करते हुए महाराज बताते हैं, 'आप उप महाद्वीप में उम्मीद कर सकते हो कि गेंद स्पिन करेगी और यही कारण है कि टीमें यहां अतिरिक्त स्पिनर के साथ आती हैं। जहां तक भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का सवाल है तो आप बेस्ट के खिलाफ ही खुद को परख सकते हैं। यह सीरीज मुझे बताएगी कि मैं कितना अच्छा हूं और मैं यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के स्तर का हूं या नहीं।'

इसके अलावा केशव ने भारतीय तेज गेंदबाजी के बारे में भी बात की है। उन्होंने भारतीय पेस अटैक की तारीफ करते हुए कहा, 'दुनिया में प्रत्येक गेंदबाजी इकाई रिवर्स स्विंग उपलब्ध होने पर इसका फायदा उठाना चाहती है। भारत के पास मजबूत गेंदबाज हैं। मोहम्मद शमी भी ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें कभी-कभी खेलना बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर गेंद रिवर्स स्विंग करने लगती है तो हमारे पास भी शानदार गेंदबाज हैं जो हालात का फायदा उठा सकते हैं।' बता दें मेहमान टीम के पास वेर्नोन फिलैंडर, कागिसो रबाडा और लुंगी गिडी जैसे तेज गेंदबाज हैं। हालांकि भारत को बुमराह की सेवाएं इस सीरीज में नहीं मिल पाएंगी जो स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

Story first published: Tuesday, October 1, 2019, 12:36 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+