For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: सबा करीम ने कहा- भारत जीतेगा सीरीज, स्कोरलाइन की भविष्यवाणी भी की

नई दिल्लीः भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने शनिवार को विराट कोहली एंड कंपनी का समर्थन किया है। सबा करीम का कहना यह है कि टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर इतिहास रचने में कामयाब रहेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 26 दिसंबर को शुरू होने जा रहा है और सबा करीम ने इसको भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सुनहरा मौका बताया है। इसके अलावा सबा करीम ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए स्कोरलाइन की भविष्यवाणी भी की है।

दक्षिण अफ्रीका अभी तक एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत टेस्ट सीरीज नहीं जीता। भारतीय टीम 1992-93 के सीजन से लेकर अभी तक इस इंद्रधनुषी राष्ट्र में सात टेस्ट सीरीज खेल चुकी है। इसमें से दक्षिण अफ्रीका ने 6 जीतने में कामयाबी हासिल की है और एक सीरीज ड्रा रही थी जो 2010-11 में हुई थी। सबा करीम भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ता भी रह चुके हैं और उन्होंने स्पोर्ट्स टाइगर के साथ बात करते हुए बताया कि भारतीय टीम को सीरीज जितनी चाहिए।

उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा, "या तो भारत टेस्ट मैचों में 2-0 से जीतेगा या फिर 2-1 से। वनडे क्रिकेट में हम वैसे भी काफी ऊपर के दर्जे की टीम है।"

सबा करीम को विश्वास है कि भारतीय टीम के पास जिस तरह की बेंच स्ट्रेंथ है उसके हिसाब से टीम को दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत लेनी चाहिए। सबा करीम कहते हैं कि, भारत के पास काफी मजबूत बैच स्ट्रैंथ है जो कि अपने आप को आस्ट्रेलिया में साबित भी कर चुकी है। इसके साथ ही मैं इस बार भी ऐसा ही करने की उम्मीद कर रहा हूं और यह हमारे लिए सुनहरा मौका है। इसके अलावा हमारी टीम में कई ऐसे उत्साही युवा भी है जो बेहतर खेल दिखा रहे हैं। यह दक्षिण अफ्रीका में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एक आदर्श संयोजन है।

आपको बता दें दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम पहुंच चुकी है और उन्होंने अपने ट्रेनिंग सेशन भी स्टार्ट कर दिया है जो शनिवार को हुआ था। भारतीय टीम यहां पर जीत की दावेदार जरूर है लेकिन समस्या यह है कि ना तो रोहित शर्मा खेल रहे हैं और ना ही रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी हैं। युवा अक्षर पटेल की सेवाएं भी भारतीय टीम को नहीं मिल सकेगी क्योंकि यह सभी चोटिल हैं। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारत ए के कप्तान प्रियांक पांचल को टीम में जगह दी गई है जबकि रोहित द्वारा वनडे क्रिकेट में वापसी करने की उम्मीद है जो कि जनवरी में शुरू होगी।

Story first published: Sunday, December 19, 2021, 9:30 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+