For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दक्षिण अफ्रीका में फ्रंट फुट के अहम रोल पर सचिन के बोल, बल्लेबाजों को दी अहम सलाह

नई दिल्लीः भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ तीन टेस्ट मैच और वनडे मैचों में खेलने के लिए तैयार है। इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले भारत के लीजेंडरी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीकी कंडीशन को ध्यान में रखते हुए भारतीय बल्लेबाजों को कुछ सलाह दी है। विराट कोहली की टीम ने हालिया समय में विदेशी दौरों पर कुछ सफलताएं हासिल की है। उन्होंने आस्ट्रेलिया को उसके घर में दो बार हराया है और फिर इंग्लैंड के खिलाफ भी इस साल 2-1 से लीड हासिल की हुई है जिसका एक मुकाबला अगले साल खेला जाएगा। लेकिन दक्षिण अफ्रीका की धरती पर अभी भी कोई टेस्ट सीरीज भारत जीत नहीं पाया है।

जब भारत ने पिछली बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था तो उन्होंने जोहांसबर्ग में हुए अंतिम टेस्ट में 63 रन की अच्छी जीत दर्ज की थी। भारत को उसकी हालिया विदेशी दौरों पर मिली सफलताओं के चलते इस बार प्रोटियाज के खिलाफ जीत का दावेदार माना जा रहा है। सचिन तेंदुलकर ने भारतीय बल्लेबाजों को फ्रंट फुट पर फोकस करने की सलाह दी है और उन्होंने कहा है यह काफी अहम साबित होने जा रहा है।

सचिन ने कहा कि, मैं हमेशा कहता रहा हूं कि फ्रंट फुट का डिफेंस बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और दक्षिण अफ्रीका में इसकी काफी अहमियत होने जा रही है। शुरू के 25 ओवर में फ्रंट फुट डिफेंस काफी क्रिटिकल होने जा रहा है।

सचिन तेंदुलकर की बात के मुताबिक भारत के ओपनिंग बल्लेबाजों का फ्रंट फुट डिफेंस दक्षिण अफ्रीका में अहम साबित होने जा रहा है। यहां पर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रोहित शर्मा के पास भी अच्छी डिफेंसिव तकनीक है लेकिन वे इस सीरीज का हिस्सा नहीं है। सचिन, रोहित शर्मा और केएल राहुल द्वारा इंग्लैंड में दिखाई गई तकनीक की प्रशंसा करते हैं और कहते हैं कि दोनों ही खिलाड़ियों ने अच्छा फ्रंट फुट डिफेंस दिखाया था। उनके हाथ उनके शरीर से दूर नहीं जा रहे थे। जब एक बार आपके हाथ आपके शरीर से दूर जाना शुरु कर देते हैं तो आप धीरे-धीरे अपना कंट्रोल खो ना शुरू कर देते हैं।

सचिन बताते हैं कि जब हाथ आपके शरीर से दूर जाता है तो इस बात की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ जाती है कि गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर से चली जाएगी। इसके बावजूद यह भी सच है कि इंग्लैंड में केएल राहुल और रोहित शर्मा कुछ मौकों पर बीट हुए और सचिन कहते हैं कि गेंदबाज का काम विकेट लेना होता है और कई बार बल्लेबाज सब कुछ अच्छा करने के बावजूद भी बीट हो जाता है क्योंकि यही क्रिकेट है और यही बॉलर का काम है और इसमें कोई भी दिक्कत नहीं है। लेकिन आपका हाथ आपके शरीर के आसपास ही रहना चाहिए।

Story first published: Wednesday, December 22, 2021, 11:02 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+