अजिंक्य रहाणे खतरे से खेल रहे हैं, भारतीय बैटिंग के धराशाई होने के बाद संजय बांगर ने कही ये बात
नई दिल्लीः अंजिक्य रहाणे की बैटिंग को लेकर पहले ही काफी बातें हो रही हैं और दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर प्लेइंग इलेवन में भी उनकी जगह को लेकर सवाल उठे थे। रहाणे को हालांकि सेंचुरियन टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई और उन्होंने पहले दिन की समाप्ति पर नाबाद 40 रन बनाकर खुद को साबित करने की कोशिश भी की। दूसरे दिन बारिश के चलते एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ और जब तीसरे दिन गेम शुरू हुआ तो भारतीय बल्लेबाजी का पतन देखने को मिला। रहाणे भी अपने स्कोर में केवल 8 ही रन जोड़ पाए थे। वे तब आउट हुए जब उनसे एक बड़ी पारी की सख्त दरकार थी।

रहाणे को भारत की बैटिंग धराशाई करने का दोषी बताया-
रहाणे 48 रनों के स्कोर पर लुंगी नगिदी की गेंद पर आउट हो गए और यहां से भारतीय बैटिंग का पतन स्टार्ट हो गया क्योंकि केएल राहुल शतक लगाकर तीसरे दिन के पहले विकेट के तौर पर गिर चुके थे। इसके बाद भारत के पास निचला बैटिंग ऑर्डर रह गया जो विदेशी हालातों में एक बार फिर चल नहीं पाया। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने अंजिक्य रहाणे को भारत की बैटिंग धराशाई करने का दोषी बताया है।
रहाणे तब आउट हो गए जब वह बैकफुट पर लुंगी नगिदी को कट करने का प्रयास कर रहे थे। नगिदी ने 6 विकेट लिए और भारतीयों पर कहर बनकर टूटे। रहाणे के बल्ले से भी मोटा किनारा निकलकर क्विंटन डिकॉक के दस्तानों में समा गया जिन्होंने एक आरामदायक कैच के साथ बल्लेबाज की पारी का अंत कर दिया।

रहाणे शुरू में भी थोड़े लापरवाह थे- बांगर
संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए बताया, "वह (रहाणे) शुरुआत में भी थोड़े लापरवाह थे। वह बॉल पर हाथ फेंक रहे थे, ऐसे ही एक गेंद उड़ती हुए पॉइंट की ओर चली गई थी। वह ऐसे शॉट खेलकर खतरे से खेल रहे थे।"
रहाणे का पॉइंट पर खेला गया शॉट लकी साबित हुआ क्योंकि वह एक कैच साबित हो सकता था लेकिन इसके बाद भी यह बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं सका।
बांगर ने आगे कहा कि, अधिकतर समय जब आप बॉल को अपने बैक फुट पर पंच करते हैं, तब आप बॉल को अपने हिप की लंबाई पर हिट करने की ओर देखते हैं, लेकिन यह कंधे की लंबाई के करीब था। और यहां पर उनको गेंद को खेलने की बजाए छोड़ने की ओर सोचना चाहिए था।

रहाणे-राहुल के बीच अच्छी साझेदारी हुई थी-
वैसे रहाणे ने राहुल के साथ 79 रनों की साझेदारी करके भारत के स्कोर में बढ़ोतरी की थी। दोनों ही बल्लेबाजों ने अच्छा अनुशासन दिखाया था लेकिन मंगलवार को वह सब टूट गया।
भारत ने 7 विकेट पर 55 रन जोड़े और आउट हो गए क्योंकि शार्दुल ठाकुर 4 रन, आर अश्विन 4 रन और ऋषभ पंत भी 8 रन बनाकर चलते बने।
लुंगी नगिदी ने 71 रन देकर 6 विकेट लिए जिसमें कैगिसो रबाडा ने भी उनकी मदद की और मंगलवार को तीन विकेट तेजी से निकाले। इसके बाद भारत ने भी दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट 104 रनों पर गिरा दिए। लेकिन जसप्रीत बुमराह का टखना चोटिल हो गया जिसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण कमतर हो गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
