For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: विराट कोहली के शॉट सेलेक्शन से सुनील गावस्कर निराश, कही ये बात

नई दिल्लीः विराट कोहली के शॉट चयन से भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर निराश हैं। कोहली इस समय दक्षिण अफ्रीका में सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियां खेल चुके हैं और दोनों ही दफा एक तरह का शॉट खेलते हुए विकेट के पीछे लपके गए।

दरअसल कोहली ऑफ स्टंप पर गेंद के साथ बेवजह की छेड़खानी कर रहे हैं और विकेट के पीछे आउट हो रहे हैं। कोहली ने आउट होने से पहले इस टेस्ट मैच में 35 और 18 रन बनाए।

गावस्कर ने ऑन एयर इस बारे में बात करते हुए कहा कि कोहली लूज शॉट मार रहे हैं जबकि गेंद को छोड़ा जा सकता था। गावस्कर ने यह भी कहा कि कोहली दूसरी पारी में तब आउट हुए जब लंच के बाद का गेम शुरू ही हुआ था। कप्तान चाहते थे तो कुछ समय के लिए रुक सकते थे।

गावस्कर कहते हैं, "यह एक लूज शॉट था, लंच के बाद पहली ही गेंद पर आउट हो गए। हर बल्लेबाज खुद को थोड़ा समय देता है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में अपने पैरो की मूवमेंट बनने में समय लगता है। यहां तक ड्रिक इंटरवेल पर भी आप खुद को रिसेट करने का समय देते हो। कोहली इतने शानदार बल्लेबाज थे, हो सकता है वह पारी की घोषणा करने के लिए रनों को तेजी से करने की ओर देख रहो हों। लेकिन आमतौर पर जब आप भारतीय क्रिकेट में पारी घोषित करने की ओर जाते हो तो ऑल आउट ही ज्यादा हो जाते हो।

"आप खुद देखों, गेंद दूर थी जिसको छोड़ा जा सकता था। लंच के बाद की पहली गेंद थी। वह एक बॉटम हैंड प्लेयर हैं, बल्ला इस पर कोण से आया और कोहली को आउट कर गया।"

कोहली ने 97 टेस्ट मैचों में 27 शतक लगाए हैं और वे पिछली बार बांग्लादेश के खिलाफ साल 2019 में शतक लगा पाए थे जो कोलकाता के पिंक बॉल टेस्ट में आया था।

Story first published: Wednesday, December 29, 2021, 19:41 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+