For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA: दूसरा मैच जीतकर टीम इंडिया तोड़ देगी टेस्ट इतिहास का ये ऑल टाइम रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में 203 रनों की जीत दर्ज करने के बाद अब 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले मैच के लिए कमर कस चुकी है। तीन मैचों की सीरीज का यह दूसरा टेस्ट मैच पुणे ने शुरू होगा। टीम इंडिया ने विशापट्टनम टेस्ट में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा था। इनमें चाहे रोहित शर्मा के बतौर ओपनर दोहरे शतक हो या अश्विन-जडेजा के शानदार रिकॉर्ड, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को मैच में कभी वापसी का मौका ही नहीं दिया। रिकॉर्ड से भरे पहले टेस्ट का विजयी समापन होने के बाद टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में एक जबरदस्त ऑल टाइम रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर खड़ी हो चुकी है।

कुछ रिकॉर्ड विरले होते हैं-

कुछ रिकॉर्ड विरले होते हैं-

क्रिकेट में हर मैच में कुछ रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं लेकिन कुछ विश्व रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो विरले बनाए जाते हैं और विरले ही तोड़े जाते हैं। उनको बनाने और तोड़ने की प्रक्रिया इतनी लंबी होती है कि वह तुक्के के साथ नहीं बनाए जा सकते। उनके लिए आपको अपने खेल में गजब की निरंतरता का प्रदर्शन करना होता है। अगर टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीत जाती है तो वह एक ऐसी ही रिकॉर्ड कायम कर देगी। टेस्ट मैचों में नंबर एक टीम भारत अपने घर में पिछली 10 टेस्ट सीरीजों में अपराजेय रही है। 2013 से अब तक भारत ने 30 टेस्ट मैच घर में खेले हैं जिसमें भारत को केवल एक ही मैच में हार मिली है और 24 मैच उसने जीते हैं।

हार्दिक ने भेजी तंज कसी 'विश', बर्थडे ब्वॉय जहीर ने भी दे दिया उसी अंदाज में जवाब

केवल 1 जीत के साथ बनेगा ऑल-टाइम रिकॉर्ड

केवल 1 जीत के साथ बनेगा ऑल-टाइम रिकॉर्ड

टीम ने अपने घर को एक तरह से अभेद किला बना दिया है। यह सिलसिला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी से शुरू हुआ था। तब भारत ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद विराट कोहली की कप्तानी में भारत अब तक 8 घरेलू टेस्ट सीरीज जीत चुका है। ऐसे में भारत पुणे टेस्ट मैच जीतने के साथ ही लगातार 11वीं घरेलू टेस्ट सीरीज में कब्जा जमाने पर कामयाब हो जाएगा। टीम इंडिया ऐसा करने वाली टेस्ट इतिहास की पहली टीम बन जाएगी। अभी तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दो बार लगातार 10 घरेलू टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है लेकिन वह 11वीं सीरीज कभी नहीं जीत पाए।

यह रिकॉर्ड जल्दी से टूटना मुश्किल होगा-

यह रिकॉर्ड जल्दी से टूटना मुश्किल होगा-

ऑस्ट्रेलिया ने 1994-2001 (मार्क टेलर और स्टीव वॉ) और 2004 से 2008 (रिकी पोंटिंग) के बीच ऐसा किया था। इसके बाद केवल वेस्टइंडीज की टीम लगातार 8 घरेलू टेस्ट सीरीज (1976-1986) जीत पाई है। यानी कप्तान कोहली के पास ऐसा इतिहास रचने का मौका है जो आसानी से तोड़ना किसी भी टीम के लिए मुश्किल साबित होगा। मजेदार बात यह है कि टीम इंडिया ने पिछली 10 घरेलू सीरीज मे 6 बार अपने विरोधियों का सूपड़ा साफ किया है। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को छोड़कर सभी टेस्ट खेलने वाली सभी पुरानी टीमों को मात दी है।

पाटा विकेटों पर क्या इंडियन पेसर हैं रिवर्स स्विंग के उस्ताद, जानिए भरत अरुण का जवाब

चैंपियनों की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में स्थिति-

चैंपियनों की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में स्थिति-

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की पहली जीत के साथ ही भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। इस चैंपियनशिप के तहत यह भारत की लगातार तीसरी जीत है और टीम इंडिया ने अब तक तीन ही मैच खेले हैं। यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का रिकॉर्ड अब तक 100 प्रतिशत रहा है। टीम को खेले गए तीन टेस्ट मैचों से अब तक 160 अंक मिले हैं और भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में टॉप पर बना हुआ है।

Story first published: Wednesday, October 9, 2019, 8:39 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+