For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन वायरल हुआ टीम इंडिया का मेन्यू, 'चिकन चेत्तीनाद' की खास चर्चा

नई दिल्लीः भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच बारिश के चलते प्रभावित हो रहा है। सेंचुरियन में दूसरे दिन बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इससे पहले सबको कुछ गेंदों का मैच होने की उम्मीदें थी लेकिन बारिश फिर शुरू हो जाती। शुरुआत में दूसरे दिन का लंच भी जल्दी करा दिया गया कि मौसम सही होते ही मैच भी जल्द शुरू किया जाए लेकिन बारिश एक बार फिर शुरू हो गई। जब सभी फैंस मैच के शुरू होने की उम्मीदें कर रहे थे, तभी ब्रॉडकास्ट कैमरा की नजर टीम इंडिया के लंच मैन्यू पर चली गई।

भले ही भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर खेल का लुत्फ नहीं उठाया लेकिन उनको लजीज खाने का मजा जरूर मिला होगा जिसमें 'चिकन चेट्टीनाड' जैसी मील भी थी। यह मेन्यू जल्दी ही वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर फैंस इसकी चर्चा करने लगे।

इस दौरान ब्रोकली सूप, वेजिटेबल कड़ाई, कई तरह के टिक्के खाने के मैन्यू में थे। चिकन चेट्टीनाड इस दौरान चर्चाओं का खास बिंदु बना रहा। कुछ सोशल मीडिया रिएक्शन यहां पर देखे जा सकते हैं-

चिकन चेत्तीनाड दक्षिण भारतीय डिश है जो तमिलनाडु में इसी नाम की जगह से निकली है। इसमें दही, हल्दी और लाल मिर्च, कलपासी, नारियल, खसखस, धनिया के बीज, जीरा, सौंफ, काली मिर्च, मूंगफली, प्याज, लहसुन और अदरक के तेल का पेस्ट बनाया हुआ चिकन होता है। इसे गरमा गरम परोसा जाता है और हरे धनिये से सजाकर, उबले हुए चावल या पराठे के साथ परोसा जाता है।

जहां तक भारत की बात है तो टीम इंडिया ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिन की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए थे। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली की गिरती फॉर्म एक चिंता का विषय बनी हुई है। पुजारा ने जीरो रन बनाए थे जबकि कोहली 35 रन बनाकर आउट हुए लेकिन ये केएल राहुल का नाबाद शतक और मयंक अग्रवाल का अर्धशतक था जिसने टीम को लड़खड़ाने नहीं दिया। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे भी 40 रन बनाकर टिके हुए हैं।

Story first published: Tuesday, December 28, 2021, 9:07 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+