For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: विराट कोहली को कवर ड्राइव खेलना चाहिए या नहीं, बल्लेबाजी कोच ने दी ये नसीहत

नई दिल्लीः भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को लगता है कि विराट कहोली को अपने पंसदीदा शॉट खेलना जारी रखना चाहिए लेकिन उनको सही गेंदों का इंतजार करना होगा। दरअसल विराट कोहली अपने आउट होने के तरीकों के चलते आलोचनाओं के दायरे में हैं। वे ऑफ स्टंप से बाहर जाने वाली गेंदों पर छेड़छाड़ करने के प्रयास में विकेट के पीछे लपके जा रहे हैं। सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में यही हुआ है।

विराट तब कवर ड्राइव मारने के फेर में पहली पारी में स्लिप में और दूसरी पारी में विकेटकीपर के हाथों लपके गए। विक्रम राठौड़ का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि विराट कोहली को कवर ड्राइव लगाना छोड़ देना चाहिए।

कोहली ने पिछले 14 टेस्ट मैचों के दौरान केवल 652 रन बनाए हैं जबकि उनका बल्लेबाजी औसत केवल 26.08 का रहा है।

राठौड़ ने चौथे दिन के खेल के समापन पर कहा कि ये शॉट कोहली को बहुत ज्यादा रन दे चुके हैं क्योंकि ये उनके स्कोरिंग शॉट हैं। उनको ये शॉट खेलते रहने चाहिए और मुझे लगता है कि आपकी ताकत हमेशा आपकी कमजोरी भी बन सकती है।

वैसे भारतीय क्रिकेट में एक बार ऐसा हो चुका है जब सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर साल 2004 के सिडनी टेस्ट में एक भी कवर ड्राइव नहीं खेला था। लेकिन राठौड़ का मानना है कि किसी एक शॉट को खेलने से रोक देना समस्या का समाधान नहीं है।

वे कहते हैं कि, अगर आप एक खास तरह का शॉट नहीं खेलते हों, तो आप उस शॉट को खेलते हुए कभी आउट नहीं होगे। लेकिन आप रन स्कोर भी नहीं कर पाओगे। अब, यह चर्चा होनी चाहिए कि आपको कब अपना स्कोरिंग शॉट खेलना है। इसलिए कोहली को वह शॉट खेलते रहना चाहिए लेकिन उनको बेहतर गेंद को चुनना होगा।

मैच की बात करें तो पांचवे दिन का खेल बाकी है जहां साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 211 रनों की ओर दरकार है और भारत को 6 विकेट चाहिए।

Story first published: Thursday, December 30, 2021, 12:14 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+