For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बार-बार एक अंदाज में अपना विकेट फेंक रहे हैं कोहली, रिप्ले में देखा तो खुद भी नहीं हुआ यकीन

नई दिल्लीः इसमें दो-राय नहीं कि भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली वाकई में एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके बल्ले से रन लगभग सूख चुके हैं और वे अब करियर की पुरानी फॉर्म में जल्द से आते हुए दिखाई भी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने अंतिम टेस्ट शतक नवंबर 2021 में लगाया था। ऐसा भी नहीं कि वे एक-एक रनों के लिए तरस रहे हैं, उनको सही शुरुआत मिलती है जो बड़े स्कोर में तब्दील नहीं होती और यह ज्यादा बड़ी समस्या है।

ऐसा लगता है विपक्षी गेंदबाजों ने कोहली की खामियों को पकड़ लिया है कि वे ऑफ स्टंप से बाहर कमजोर हैं और कोहली एक बार फिर से इस जाल में फंस गए हैं।

बाहर की गेंद को छेड़ने की कोशिश

बाहर की गेंद को छेड़ने की कोशिश

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी सेंचुरियन टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विराट कोहली के साथ यही हुआ है। विराट कोहली ने पहली पारी में लुंगी नगिदी की काफी वाइड गेंद को छेड़ने की कोशिश की और स्लिप में कैच दे बैठे। यह हरकत करने से पहले वे 35 रन बनाकर काफी अच्छे दिखाई दे रहे थे और इस तरह के घटिया शॉट को खेलने की कोई जरूरत भी नहीं थी। भारत की दूसरी पारी में मामला ज्यादा नाजुक था क्योंकि बारिश पड़ने के बाद पिच बल्लेबाजों के कहीं अधिक खिलाफ हो चुकी थी और टीम इंडिया की बल्लेबाजी भी यहां पर तेजी से बिखरती जा रही थी।

फिर से विराट कोहली ने वही गलती की

फिर से विराट कोहली ने वही गलती की

विराट कोहली की बल्लेबाजी करने के लिए आए तो भारत के 3 विकेट 54 रन पर गिर गए थे और कोहली के पास एक बार फिर से अवसर आया। वे 18 रन बनाकर चार चौके लगा चुके थे और सबको कप्तान से बढ़िया पारी की उम्मीदें बढ़ गई लेकिन तभी उन्होंने एक और हल्का शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। विराट जब 18 रन बनाकर खेल रहे थे तो उन्होंने डेब्युटेंट मार्को जेनसन की एक ऐसी गेंद पर कवर ड्राइव लगाने की कोशिश की जिसको छेड़ने की भी जरूरत नहीं थी। यह गेंद कोहली के बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक के दस्ताने में समा गई। एक बार फिर से विराट कोहली ने वही गलती की जिसका यकीन उनको खुद भी नहीं हुआ।

रिप्ले देख खुद को भी नहीं हुआ यकीन-

विराट कोहली ने आउट होने के बाद जब रीप्ले देखा तो नाराजगी में अपना सिर भी हिलाया जैसे कि वह काफी गंभीर निराशा जता रहे हो। विराट कोहली का विकेट काफी बड़ा था ऐसे में कोई ताज्जुब नहीं है कि क्रिकेट कमेंटेटर उनकी गलतियों पर बातें करते रहे। कोहली के दोनों पारियों में आउट होने के तरीके पर बार-बार रीप्ले दिखाए गए और यह सब विराट कोहली खुद ड्रेसिंग रूम में देख रहे थे।

33 साल के कोहली को यह सब देखते हुए काफी निराशा हो रही थी और उनको यकीन नहीं हो रहा था कि वह बार-बार एक ही गलती करते हुए कैसे आउट हो सकते हैं। निश्चित तौर पर विराट कोहली पिछली कुछ पारियों में बल्ले से अच्छे दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनको अपनी बैटिंग को लंबा खींचने के लिए और अधिक धैर्य की दरकार है जिससे कि वे अपनी 71वीं टेस्ट सेंचुरी लगा सके। अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में दो और मुकाबले बाकी है और टीम अपने कप्तान से बतौर बल्लेबाज वापसी करने की उम्मीद रखती है।

Story first published: Wednesday, December 29, 2021, 19:06 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+