For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA, 2nd Test: मैदान में उतरते ही गांगुली से आगे निकले कोहली, बनाया शानदार रिकॉर्ड

पुणे: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुरू हो चुका है। इस मैच में टीम इंडिया एक बार फिर प्रबल दावेदार की तरह से उतर रही है। सीरीज का पहला टेस्ट विशाखापट्टनम में 203 रनों से जीतने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। साथ ही पहले टेस्ट की तुलना में टीम ने एक बदलाव किया है। भारत इस मैच में तीन तेज गेंदबाजों के सा खेल रहा है। बल्लेबाज हनुमा विहारी की जगह पर पेसर उमेर यादव की एंट्री हुई है। वहीं इस मैच में मैदान में उतरते ही कप्तान कोहली ने भी खास उपलब्धि छू ली है।

कोहली के नाम एक और मील का पत्थर-

कोहली के नाम एक और मील का पत्थर-

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में उतरते ही विराट कोहली ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। यह बतौर टेस्ट कप्तान कोहली का 50वां टेस्ट मैच है। जबकि सौरव गांगुली ने भारत के लिए 49 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट कप्तानी करने वालों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 60 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सुनील गावस्कर और मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं जिन्होंने 47-47 टेस्टों में भारत की कमान संभाली। इसके बाद नवाब पटौती का नंबर आता है जिन्होंने 40 टेस्टों में कप्तानी की थी।

गांगुली पीछे छूटे, अब धोनी हैं बस आगे

गांगुली पीछे छूटे, अब धोनी हैं बस आगे

कोहली अगर इस टेस्ट को जीतने में कामयाब होते हैं तो यह उनकी कप्तानी में भारत की 30वीं टेस्ट जीत होगी। कोहली पहले ही भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन चुके हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हालिया वेस्टइंडीज दौरे पर हासिल की थी। उस दौरे पर भारत ने 2 मैचों में टेस्ट सीरीज में कैरेबियाई टीम का सूपड़ा साफ कर दिया था। कोहली ने केवल 48 टेस्ट मैचों में 28 टेस्ट जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी के 60 मैचों में 27 टेस्ट जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सौरव गांगुली हैं जिन्होंने 49 टेस्ट मैचों में 21 जीत हासिल की थी।

33 साल के लेग स्पिनर के नाम हुई टी-20 इंटरनेशनल में 10वीं हैट्रिक, विपक्षी टीम हुई ढेर

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं कोहली

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं कोहली

कोहली ने अपनी कप्तानी के 50 मैचों में 29* में जीत दर्ज की, 10 में हार मिली और 10 टेस्ट ड्रा हुए। 50वां मैच अभी जारी है कोहली इसको जीतकर 30वीं जीत दर्ज कर लेंगे। पुणे टेस्ट में जीत करने के बाद टीम इंडिया दुनिया की भी पहली ऐसी टीम बन जाएगी जिसने लगातार 11 घरेलू सीरीज अपने नाम की हैं। वहीं, इससे पहले कोहली ने विंडीज दौरे पर ही सौरव गांगुली के सबसे ज्यादा विदेशी टेस्ट मैच जीतने को रिकॉर्ड को तोड़ा था। गांगुली के नाम जहां 11 विदेशी टेस्ट जीत थी तो वहीं कोहली के नाम अब 13 टेस्ट जीत हो चुकी हैं।

Story first published: Thursday, October 10, 2019, 10:31 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+