For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsSA: विराट कोहली के ये आंकड़े देखकर ही टूट जाएगा विरोधी टीम का मनोबल

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का अंतिम मैच बेंगलुरु में आज (22 सितंबर) शाम शुरू होने जा रहा है। इस मैच पर जहां बारिश का भी खतरा मंडरा रहा है तो दूसरी तरफ मेहमान दक्षिण अफ्रीका के सामने बारिश और कोहली दोनों का खतरा बना हुआ है। बारिश जहां प्रोटियाज टीम के सीरीज जीतने के आसार धो देगी तो वहीं अगर मैच हुआ तो कोहली के बल्ले से रन बरसेंगे।

बारिश नहीं हुई तो कोहली बरसेंगे-

कोहली को रन मशीन या वनडे क्रिकेट का ब्रैडमैन यूं ही नहीं माना जाता है। वनडे क्रिकेट को अपनी बल्लेबाजी की निरंतरता के चलते पूरी तरह से बदल चुके विराट कोहली ने रन चेज करते हुए कुल 131 वनडे पारियों में 6,850 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 68.50 रहा है और स्ट्राइक रेट 94.31 का है। कोहली ने इन अवधि में 26 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं।

रनों का पीछा करते हुए बन जाते हैं 'विराट'-

वहीं, अगर रनों का पीछा करते हुए जीत दिलाने की बात की जाए तो कोहली ने 84 पारियों में 5214 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत बहुत ही तेजी से बढ़कर ब्रैडमैन के टेस्ट औसत के समीप पहुंच जाता है। इस दौरान कोहली 96.56 की औसत से रन बनाते हैं और उनके शतक की संख्या पचासे से ज्यादा बढ़ जाती है। कोहली ने रनों का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 22 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं।

T-20 में 100 से भी ऊपर का औसत (रन चेज)-

टी-20 क्रिकेट की बात की जाए तो कोहली ने रनों का पीछा करते हुए 30 पारियों में 1381 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 81.24 का है जबकि स्ट्राइक रेट 133 के करीब है। उन्होंने 15 पचासे भी इस दौरान लगाए हैं। लेकिन एक बार फिर से तस्वीर तब बदल जाती है जब कोहली भारत को रनों का पीछा करते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत दिलाते हैं। उन्होंने 23 पारियों में 1115 रन बनाए हैं और उनका औसत एक बार फिर छलांग लगा लेता है। इस फार्मेट में कोहली 111.50 की औसत से रन बनाते हैं और उनका स्ट्राइक रेट 131.49 का है जिसमें 12 पचासे शामिल हैं। जाहिर है केवल ये आंकड़े देखकर दक्षिण अफ्रीका का आधा मनोबल पस्त हो जाएगा।

Story first published: Sunday, September 22, 2019, 15:29 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+