For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: चोटिल कोहली को थ्रोडाउन प्रैक्टिस कराते नजर आए हेड कोच राहुल द्रविड़

नई दिल्लीः भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को पीठ की तकलीफ के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच मिस करना पड़ा है। उन्होंने अब इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुधवार को थोड़ी ट्रेनिंग की।

यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छा संकेत है। कोहली को हेड कोच राहुल द्रविड़ थ्रो-डाउन की प्रैक्टिस करा रहे थे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने मैदान में प्रवेश किया और द्रविड़ के हाथों थ्रो-डाउन लेने से पहले थोड़ी स्ट्रेचिंग की।

कोहली इस दौरान अपने चिर-परिचित अंदाज में लग रहे थे और उन्होंने भारतीय टीम के बाकी बॉलरों का भी सामना किया। इसके साथ ही कोहली ने भारतीय टीम के सितारे शार्दुल ठाकुर के साथ भी बातचीत की।

सोमवार को बीसीसीआई ने कोहली की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी- विराट कोहली की कमर में अकड़ाहट है और वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।

अगर कोहली जोहांसबर्ग टेस्ट मैच में खेलते तो यह उनका 99वां टेस्ट मुकाबला होता और वे इसी सीरीज में अपने 100 टेस्ट मैच पूरे कर लेते। अब कोहली के सामने 25 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टेस्ट मैचों का शतक पूरा करने का मौका होगा।

जहां तक वांडरर्स में भारतीय टीम की स्थिति की बात है तो तीसरे दिन के तीसरे सेशन तक टीम की हालत पतली दिखने लगी है क्योंकि चौथी पारी में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को किसी हलुवे की तरह से खेलते दिखने लगे हैं। यह एक ऐसी पिच पर हैरानी की बात है जिसके बारे में बताया जा रहा था कि दिन बढ़ने के साथ साथ यह और घातक होती जाएगी। भारत ने साउथ अफ्रीका को 240 रनों का टारगेट दिया था जो पहले तो जीतने के लिए पर्याप्त माना जा रहा था लेकिन अब जिस तरह से साउथ अफ्रीकी टॉप ऑर्डर ने बैटिंग की है उसके बाद भारत के लिए यह स्कोर बचाना बड़ी चुनौती साबित होने लगा है।

Story first published: Wednesday, January 5, 2022, 19:55 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+