INDvsSA: 'जबदस्त' रोहित और शमी के 'अंदाज' के कायल हुए कोहली, कही ये बात
विशाखापत्तनम: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 203 रनों से हरा दिया है। इस टेस्ट में भारत के साथ रोहित शर्मा के लिए भी ओपनिंग बल्लेबाजी का नया चैप्टर शुरू हुआ है। वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत को उसी तरह की शैली में बैटिंग करने वाला कोई टेस्ट ओपनर मिला है। बतौर ओपनर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज रोहित शर्मा बने हैं। उन्होंने मैच की पहली और दूसरी पारी में क्रमशः 176 और 127 रनों की पारी खेली। भारतीय कप्तान कोहली ने मैच के बाद रोहित के प्रदर्शन को आउटस्टैंडिंग (जबरदस्त) करार दिया है।

'रोहित जबरदस्त थे, मयंक शानदार थे'
कोहली ने कहा, 'रोहित जबरदस्त थे, मयंक शानदार थे।' मयंक ने भी मैच की पहली पारी में दोहरा शतक बनाया था। कोहली ने कहा, 'पुजारा ने भी दूसरी पारी में अच्छा किया। ये आसान नहीं था क्योंकि मौसम भी मुश्किल था और पिच भी धीमी हो गई थी।' बल्लेबाजों के अलावा कोहली ने तेज गेंदबाजों की भी तारीफ की जिसमें मोहम्मद शमी ने दूसरी में केवल 35 रन देकर 5 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। कोहली से जब यह पूछा गया कि अब भारतीय तेज गेंदबाज टीम की जीत में अहम रोल निभा रहे हैं तो कप्तान का जवाब था- 'ये सब आपके अंदाज पर निर्भर करता हैं। अगर तेज गेंदबाज ये सोचेंगे कि स्पिनर्स को सारा काम करना हैं तो वे अपनी जगह के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।'

'तेज गेंदबाजों के Attitude का क्या कहना'
कोहली ने कहा, 'उनको छोटे स्पैल के लिए कहा गया है ताकी वे 100 प्रतिशत दे सकें। शमी, ईशांत, जसप्रीत और उमेश सब अच्छा कर रहे हैं। ये बस इस पर है कि आप उनको खेल में कब बुलाते हैं फिर चाहे कितनी भी मुश्किल कंडिशन हों।' कोहली ने 5 विकेट लेने वाल शमी के बारे में बात करते हुए कहा- 'शमी दूसरी पारी में हमारे स्ट्राइक बॉलर रहे हैं। ये सभी लड़के अपनी ताकतों पर खरे उतरे हैं।'
INDvsSA: शमी के रिकॉर्ड 'पंच' ने बनाया गिल्लियां उड़ाने का शानदार रिकॉर्ड

टीम इंडिया की शानदार जीत-
बता दें कि स्पिनरों के दबदबे वाले इस मैच की चौथी पारी में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी ने कमाल दिखाया। शमी ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार और सटीकता का बेहतरीन मुजायरा पेश किया 35 रन पर पांच लेकर प्रोटियाज पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। शमी के अलावा इस पारी में जडेजा ने भी 87 रन देकर चार विकेट लिए। जबकि अश्विन को एक विकेट मिला। भारत ने पहली पारी 502 रन बनाकर घोषित की थी जबकि जिसके जवाब में अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
