
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का पॉइंट सिस्टम-
टीम इंडिया को खेले गए तीन टेस्ट मैचों से अब तक 160 अंक मिले हैं और भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में टॉप पर बना हुआ है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में टॉप की दो टीमों के बीच लॉर्ड्स में फाइनल मुकाबला प्रस्तावित है। उससे पहले दो साल तक तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत टेस्ट होते रहेंगे। इसमें प्रत्येक सीरीज के लिए अधिकतम 120 अंक दिए जाते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज के एक टेस्ट के लिए 40 अंक निर्धारित हैं। भारत ने इससे पहले वेस्टइंडीज को 2-0 से पीटकर 120 अंक हासिल किए हुए थे। कप्तान कोहली ने इसी अंक सिस्टम को बदलने की पैरवी की है।

क्या है इस पॉइंट सिस्टम में कमी-
कोहली विदेशों में जीत दर्ज करने पर डबल पाइंट मिलने के पक्ष में हैं। अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड की धरती पर खेलकर शानदार तरीके से एशेज के दो टेस्ट जीते थे लेकिन सीरीज ड्रा रही और ऑस्ट्रेलिया को केवल 56 अंकों से संतोष करना पड़ा। इस सीरीज में एक मैच के 24 अंक थे। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट की पूर्व संध्या पर बात करते हुए कहा, 'अगर आप मेरे से अंक तालिका बनाने की बात करते तो मैं विदेशी टेस्ट जीत पर डबल अंक देने की बात करता।'
कुंबले-हरभजन और अश्विन-जडेजा में कौन सी स्पिन जोड़ी है बेस्ट? दिलचस्प है ये मुकाबला

क्या कहती है अंक तालिका-
इधर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भी पहले कहा था, 'ये जटिल है। निश्चित तौर पर छोटी टेस्ट सीरीज में आपको अधिक अंक मिल जाएंगे। दो मैचों की सीरीज में आप 120 अंक पा लोगे लेकिन पांच मैचों की सीरीज में इतने ही अंक हासिल करना मुश्किल होगा।' टेबल में अन्य टीमों की स्थिति इस प्रकार है-
भारत - 160 (3 टेस्ट)
न्यूजीलैंड - 60 (2)
श्रीलंका - 60 (2)
ऑस्ट्रेलिया - 56 (5)
इंग्लैंड - 56 (5)
वेस्टइंडीज - 0 (2)
द. अफ्रीका - 0 (1)


Click it and Unblock the Notifications
