For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुश्किल होगा भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा, वसीम जाफर ने क्यों कही ये बात

नई दिल्लीः पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा चुनौतीपूर्ण साबित होने जा रहा है। यह दौरा तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ शुरू होने वाला है, जो 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में शुरू होगा। जाफर ने कहा कि प्रोटियाज तेज गेंदबाजों से टेस्ट श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती देने की उम्मीद है।

जब भारत ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया तो कैगिसो रबाडा मेजबान टीम के लिए प्रमुख थे। तेज गेंदबाज ने तीन मैचों में 15 विकेट लिए, और घरेलू टीम ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी। जाफर ने कहा कि रबाडा अब भी कुछ परेशान कर सकते हैं और भारतीयों को उनका सामना करते समय चौकस रहने की जरूरत है।

जाफर ने क्रिकेट नेक्स्ट को बताया, "दक्षिण अफ्रीका के पास एक अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है, इसमें कोई संदेह नहीं है रबाडा सर्वश्रेष्ठ में से एक है। उनकी तेज गेंदबाजी निश्चित तौर पर भारत को चुनौती देगी। लेकिन उनकी बल्लेबाजी वैसी नहीं रही जैसी पहले थी। बहरहाल, यह भारत के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौरा होगा।"

टेस्ट से पहले, जाफर ने कहा कि भारत के लिए 400 से अधिक का स्कोर करना अनिवार्य है, तभी वे जीत के साथ सीरीज की शुरुआत कर सकेंगे। अनुभवी जाफर का मानना है भारतीय बॉलिंग में दिक्कत नहीं है लेकिन बैटिंग को मुश्किल हालातों में निखरना होगा।

उन्होंने कहा, 'भारतीय तेज गेंदबाजी अब काफी अनुभवी है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के पास काफी अनुभव है। मैं कहता रहा हूं कि अगर भारत 400 से अधिक का स्कोर बनाता है, तो इस बात की अधिक संभावना है कि वह मैच जीतेगा। बल्लेबाजों के लिए चुनौती बोर्ड पर स्कोर करने की होती है।

2018 में कप्तान विराट कोहली 47.66 के औसत से 286 रन बनाकर टॉप पर थे। जाफर ने कहा कि भारत के पास संतुलित बल्लेबाजी क्रम है और वे अब पूरी तरह से अपने कप्तान पर निर्भर नहीं हैं।

उन्होंने कहा, "2018 में, विराट ही अकेले थे जिन्होंने रन बनाए। अब, भारत की बल्लेबाजी संतुलित है। ऋषभ (पंत) खेल को बदल सकते हैं अगर वह एक या डेढ़ घंटे तक बल्लेबाजी करते हैं। "

Story first published: Wednesday, December 22, 2021, 11:36 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+