Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित ने 'इंद्र देव' को कहे दो शब्द, फिर छक्का मारकर जड़ दिया शतक, VIDEO वायरल

रांची: रोहित शर्मा उन धुरंधरों में शामिल हैं जो अपनी फॉर्म और दिन होने पर दुनिया के महानतम बल्लेबाज नजर आते हैं। नजाकत के साथ तूफानी बल्लेबाज का अद्भुद मिश्रण रखने वाला ये ओपनिंग बल्लेबाज इस समय घरेलू टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की धज्जियां उड़ा रहा है। प्रोटियाज गेंदबाजी के बखिया उधेड़ने का क्रम बदस्तूर जारी रखते हुए रोहित ने रांची में कमाल कर दिया है और एक बार फिर बेहद ही आसानी से आला बल्लेबाजी का मुजायरा करते हुए सीरीज में अपना तीसरा शतक लगा दिया।

बल्ले से रन और मस्तमौला अंदाज-

बल्ले से रन और मस्तमौला अंदाज-

इस मैच से पहले रोहित ने विशाखापट्टनम टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था। कुल मिलाकर यह रोहित का छठा टेस्ट शतक है और ओपनर के तौर पर तीसरा। अपने बल्ले से रन उगलने के अलावा रोहित इस पूरी सीरीज में अपने मस्तमौला अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहे। चाहे पहले टेस्ट मैच में हरभजन सिंह को याद करना हो या फिर रन लेते हुए पुजारा को अपशब्द कहने का भी बेफिक्र अंदाज, रोहित बल्ले के बिना अपने व्यक्तित्व से भी फैंस का दिल लुभा रहे हैं। रांची टेस्ट में भी एक ऐसा ही मौका तब आया जब रोहित शतक से ठीक पहले खेल रहे थे।

95 रन के निजी स्कोर पर आ गई बारिश-

95 रन के निजी स्कोर पर आ गई बारिश-

दरअसल आसमान में बादल छाए हुए थे और रोहित नर्वस नाइंटीज पर बैटिंग करके क्रीज पर डटे हुए थे। यह मैच का 45वां ओवर था तभी बादलों ने बारिश के संकेत देने शुरू कर दिए। रोहित तब 95 रन बनाकर खेल रहे थे और हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। यहां तक मैदानकर्मी कवर लेकर तैयार हो गए। रोहित ने इससे ठीक पहले एक गेंद पर सिंगल लेकर अपना स्कोर 95 रन पहुंचाया था। ऐसे में बारिश का आना रोहित को कतई पसंद नहीं आया। अनेकों क्रिकेटर्स ऐसे हैं जो ऐसे मौकों पर अपने भाव को चेहरे से व्यक्त नहीं करते लेकिन रोहित का अंदाज अलग है।

भारत के महान ओपनर ने की पूरे JSCA स्टेडियम का नाम एमएस धोनी पर रखने की मांग

आसमान में इंद्र देव से रोहित ने की फरियाद-

नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े रोहित इससे झुंझला गए और उन्होंने बारिश पर ही झल्लाना शुरू कर दिया। रोहित ने आसमान की ओर देखा और कहा, "अभी नहीं, अभी नही!" यह साफ देखा जा सकता था कि रोहित अपने एक और शतक के लिए शिद्दत के साथ इंतजार कर रहे थे और बारिश का दखल उनको बर्दाश्त नहीं था। हालांकि रोहित के आगे बारिश की ज्यादा नहीं चल सकी और इस तूफानी बल्लेबाज ने डेन पिडट की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही यह वीडियो भी वायरल हो गया है जिसको आप यहां पर देख सकते हैं।

Story first published: Saturday, October 19, 2019, 15:47 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+