For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind vs SL: मैदान में धोनी ने फिर किया कुछ ऐसा, जीत लिया फैंस का दिल

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान नहीं हैं लेकिन टीम के खिलाड़ी के तौर पर ऐसे कई मौके आए हैं जब उनके फैसलों को फैन्स ने सराहा है। ऐसा ही कुछ धर्मशाला में रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में देखने को मिला। धोनी ने रविवार को मैच के दौरान ऐसा DRS लिया कि हर कोई चौंक गया। पूरा मामला रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे का है, जब जसप्रीत बुमराह को एलबीडब्ल्यू दिए जाने पर तुरंत ही धोनी ने मैच के दौरान ऐसा DRS लिया, उनका ये फैसला वाकई बिल्कुल सटीक निकला। पढ़िए क्या हुआ ऐसा...

जब धोनी ने DRS लेकर फैंस को चौंकाया

जब धोनी ने DRS लेकर फैंस को चौंकाया

घटना उस समय की है जब धोनी और बुमराह क्रीज पर थे इसी दौरान 33 वें ओवर की आखिरी गेंद पर बॉलर सचिथ पथिराना ने बुमराह को गेंद फेंकी और एलबीडब्ल्यू की अपील कर दी, अंपायर ने भी उनकी अपील पर तुरंत ही बुमराह को आउट करार दे दिया। खुद बुमराह भी पवेलियन की ओर चल दिए। इसी दौरान दूसरी छोर पर खड़े धोनी ने तुरंत ही DRS ले लिया।

एलबीडब्ल्यू के फैसले पर धोनी ने लिया DRS

एलबीडब्ल्यू के फैसले पर धोनी ने लिया DRS

टीवी रिप्ले के बाद अंपायर को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। बुमराह नॉट आउट घोषित किए गए। धोनी के इस फैसले की फैन्स जमकर सराहना की है। सोशल मीडिया पर फैन्स धोनी की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि माही ने दिल जीत लिया। धर्मशाला में रविवार को खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भले ही टीम इंडिया की हार हुई हो लेकिन धोनी का एक फैसला जरूर फैंस के दिलों में छा गया।

फैंस ने जमकर की धोनी की तारीफ

पूरा मामला 33वें ओवर का है जब टीम इंडिया का स्कोर 8 विकेट पर 87 रन था। इसी दौरान बॉलर सचिथ पथिराना 33वें की आखिरी गेंद फेंका जिस पर जसप्रीत बुमराह एलबीडब्लू हो गए, अंपायर ने उन्हें आउट दिया, लेकिन धोनी तुरंत ही डीआरएस ले लिया। टीवी रिप्ले में नजर आया कि गेंद आउट ऑफ द लाइन थी। थर्ड अंपायर हर एंगल से जांच के बाद माना कि धोनी का फैसला सही है, इसके साथ ही बुमराह को नॉट आउट करार दिया गया। बीसीसीआई ने ये वीडियो अपलोड किया है। जिसके बाद ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि पहले मैच में धोनी ने 65 रनों की शानदार पारी खेली और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए।

धोनी के DRS लेने पर फैंस ने जमकर ट्वीट किए हैं...देखिए क्या रहा फैंस का रिएक्शन...

Story first published: Monday, December 11, 2017, 15:08 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+