For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: बुमराह-धवन की वापसी के बीच ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में खेलना है। इस मैच के साथ ही भारतीय टीम में शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह जैसे धुरंधरों की वापसी हो जाएगी। धवन जहां छोटी अवधि की चोट से बाहर निकलकर आए हैं तो वहीं बुमराह लगभग चार महीने बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं।

रोहित शर्मा को सीरीज में आराम दिया गया है। जबकि विराट कोहली के हाथों में टीम की कमान होगी। आइए देखते हैं कि इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है-

1. शिखर धवन और राहुल की ओपनिंग जोड़ी

1. शिखर धवन और राहुल की ओपनिंग जोड़ी

शिखर धवन चोट के ब्रेक से आ रहे हैं और रन बनाने के लिए बेताब होंगे। उन्होंने बल्ले से खराब वापसी के बाद आलोचनाओं का सामना किया है। इसी बीच वे टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी जगह गंवा चुके हैं। धवन के लिए यह सीरीज रोहित की गैर मौजूदगी में अहम होगी।

युवराज सिंह को मिला क्रिकेट में दुर्लभ सम्मान, फिरोजपुर में हुआ प्रतिमा का अनावरण

केएल राहुल के लिए मामला एकदम विपरीत है। यह खिलाड़ी इस समय पूरे आत्मविश्वास के साथ बैटिंग कर रहा है। हालांकि धवन अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो राहुल के लिए भी अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि रोहित के वापसी के लिए दो ओपनिंग स्लॉट के लिए तीन दावेदार होंगे।

2. विराट कोहली की अगुवाई में टॉप मीडिल ऑर्डर

2. विराट कोहली की अगुवाई में टॉप मीडिल ऑर्डर

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले एक दशक में अपनी टीम में सबसे अधिक प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। 2019 में, कोहली ने खेल के इस प्रारूप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में समाप्त किया।

नंबर चार पर श्रेयस अय्यर होंगे जिन्होंने आईसीसी विश्व कप के बाद भारत की टीम में वापसी के बाद से जिम्मेदारी और निरंतरता दिखाई है। वह जानते हैं कि किस तरह पारी को आगे बढ़ाया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर तेजी भी लाई जा सकती है।

ऋषभ पंत ने आखिरकार वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने आलोचकों को शानदार जवाब दिया। लेकिन दिल्ली के अति-प्रतिभाशाली बल्लेबाज को निरंतरता की पेशकश करने की जरूरत है क्योंकि प्रबंधन उन्हें दीर्घकालिक विकल्प के रूप में देखता है।

इसके अलावा, पंत को अपने विकेट कीपिंग स्किल्स पर भी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

3. शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा

3. शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा

मुंबई के युवा ऑलराउंडर ने अपनी ताकतवर हिटिंग से लोगों का विश्वास जीता है। शिवम दुबे ने सीमित अवसरों में अपनी बल्लेबाजी की प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। हार्दिक पांड्या के ठीक होने के बाद, दूबे को चयनकर्ताओं की गुड बुक में शामिल होने के लिए लगातार प्रदर्शन करने की जरूरत है।

जडेजा इस समय गेंद और बल्ले से प्रदर्शन के मामले में अपने सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं। वे निचले क्रम पर कमान संभालेंगे।

स्टंप में जाती गेंद के सामने हटाया बल्ला, मजाक बनवाकर बोल्ड हुए ब्रॉड, VIDEO

4. वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल

4. वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल

वाशिंगटन सुंदर भारत के पावरप्ले गेंदबाज के रूप में उभरे हैं, जिनके पास शुरुआती सफलताएं प्रदान करने का एक अच्छा मौका है। तमिलनाडु में जन्मे क्रिकेटर सही क्षेत्रों में गेंद हिट करते हैं, जिससे बल्लेबाज के लिए नई गेंद को छोड़ना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, वह कुछ मूल्यवान रन भी बना सकते हैं।

हरियाणा के लेग स्पिनर भारत के जाने-माने गेंदबाज हैं, जब भी विकेट की जरूरत होती है तो युजवेंद्र चहल ने ज्यादातर मौकों पर टीम को फायदा पहुंचाया है। शतरंज के खिलाड़ी से क्रिकेटर बने चहल 2020 में शानदार शुरुआत की उम्मीद करेंगे ताकि ऑस्ट्रेलिया में ICC T20 विश्व कप के लिए जल्द से जल्द तैयार हुआ जा सके।

5. नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह

5. नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने के समय से ही नवदीप ने इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार प्रभावित किया था। उसके बाद से भी उन्होंने लगातार अपनी गति में इजाफा किया है। सैनी ने कहा कि यह बुमराह के साथ सीखने की अवस्था होगी और दोनों भारत के लिए इस टीम की अगुवाई करेंगे।

रोहित की गैरमौजूदगी में कोहली को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए चाहिए बस 1 रन

अगर किसी एक क्रिकेटर पर निगाहें हैं तो वे जसप्रीत बुमराह हैं जो लंबी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। भारत का यह नंबर एक गेंदबाज जल्द से जल्द अपने पुराने अंदाज को पकड़ना चाहेगा और सामने से आकर आक्रमण की अगुवाई करना चाहेगा। टी-20 विश्व कप को देखते हुए बुमराह को बहुत तेजी के साथ अपनी लय पकड़नी है।

Story first published: Saturday, January 4, 2020, 14:07 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+