Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL: अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बुमराह और चहल के बीच मुकाबला

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों टीमों के बीच हुआ पहला मैच गीली पिच के कारण बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया था। अब भारत के गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल के सामने रविचंद्रन अश्विन का बड़ा टी-20 रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

अश्विन और चहल वर्तमान में टी 20 आई में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। दोनों के ही नाम 52 विकेट हैं। चहल भारत के प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा हो सकते हैं, और अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ एक विकेट चाहिए।

जबकि 27 वर्षीय इस गेंदबाज के पास इस समय टी 20 आई में 51 विकेट हैं। अगर वह दो और विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह आर अश्विन से आगे निकल जाएंगे। बुमराह के लिए चोट के बाद पहले इंटरनेशनल मुकाबले में खेलना खास होगा। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को पिछले साल स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से बाहर होना पड़ा था। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टी 20 आई टीम में जगह पाने के लिए उन्होंने फिटनेस हासिल कर ली है।

2019 के पूरे साल शानदार प्रदर्शन के बाद, विराट कोहली और उनकी टीम को प्रदर्शन के उसी स्तर की उम्मीद होगी जब वे दुनिया के टॉप टीमों के खिलाफ इस साल खेलने उतरेंगे। भारत टी -20 विश्व कप से पहले 2020 में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेगा। लेकिन इससे पहले भारत को नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करनी है।

भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को खेला जाना वाला यह मैच होल्कर स्टेडियम के इतिहास का दूसरा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला होगा और अब तक के रिकॉर्ड की बात की जाये तो भारतीय टीम का पलड़ा यहां पर काफी भारी रहा है। भारतीय टीम अब तक इस मैदान पर एक भी मैच नहीं हारी है और जाहिर है कि मंगलवार को होने वाले इस मैच में वह एक बार फिर जीत हासिल कर अपने इस रिकॉर्ड को बरकार रखना चाहेगी।

Story first published: Tuesday, January 7, 2020, 11:46 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+