IND vs SL 2nd T20: होल्कर स्टेडियम में वर्ल्ड रिकॉर्ड से 1 कदम दूर कोहली
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में हुआ पहला टी20 मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था। इस मैच में टीम इंडिया को बैटिंग करने का मौका भी नहीं मिला था। जिसके चलते विराट कोहली टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। कोहली को साथी रोहित शर्मा से आगे निकलने के लिए सिर्फ एक और रन की जरूरत है और शॉर्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
वर्तमान में कोहली रोहित के साथ शीर्ष पर हैं और दोनों खिलाड़ियों के 2,633 रन हैं। रोहित टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि उनको आराम दिया गया है जिसका मतलब है कि कोहली आसानी से उनसे आगे निकल सकते हैं और सूची के शीर्ष पर अपनी स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 आई श्रृंखला के दौरान कोहली शानदार फॉर्म में थे। कप्तान ने पहले T20I में 50 गेंदों में 94 रन की पारी खेली, जिससे उनकी टीम को 208 के कुल स्कोर का पीछा करने में मदद मिली। 3rd T20I में, उन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए और 20 ओवर में भारत का स्कोर 240 रन तक पहुंचाया। इस प्रकार एक आसान जीत हासिल करने में टीम को उन्होंने मदद की।
कोहली श्रीलंका के खिलाफ सबसे छोटे प्रारूप में उसी फार्म को जारी रखने के लिए उत्सुक होंगे, विशेष रूप से इस साल के अंत में टी 20 विश्व कप को देखते हुए कोहली और भारतीय टीम का इसी आत्मविश्वास में होना जरूरी है।
सीरीज का दूसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है जिसका रिकॉर्ड देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा पूरी तरह से भारी नजर आता है। भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को खेला जाना वाला यह मैच होल्कर स्टेडियम के इतिहास का दूसरा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला होगा और अब तक के रिकॉर्ड की बात की जाये तो भारतीय टीम का पलड़ा यहां पर काफी भारी रहा है।
भारतीय टीम अब तक इस मैदान पर एक भी मैच नहीं हारी है और जाहिर है कि मंगलवार को होने वाले इस मैच में वह एक बार फिर जीत हासिल कर अपने इस रिकॉर्ड को बरकार रखना चाहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
