For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली को मिला शानदार गिफ्ट, पुराने मोबाइल फोन से बनी एक अनोखी तस्वीर

INDvsSLT20: Virat Kohli's fan Rahul Parik made unique portrait with old phones at Guwahati |वनइंडिया

गुवाहाटी: सचिन के बाद भारतीय क्रिकेट में स्टारडम की नई ऊंचाईयों को छूने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय करियर के सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। लगातार प्रदर्शन के बाद कोहली ना केवल किवदंती बन चुके हैं बल्कि तेजी से भारत के सबसे शानदार कप्तानों में भी शामिल होने की ओर बढ़ रहे हैं।

टीम इंडिया को कोहली की कमान में नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ 5 जनवरी से करनी है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसी बीच एक फैन से कोहली की ऐसी तस्वीर बनाई है जो इससे पहले अब तक कभी नहीं बनी है।

विराट को मिला अनोखा गिफ्ट-

विराट को मिला अनोखा गिफ्ट-

यह अपने आप में ना केवल अनोखी बल्कि दुनिया में बनी पहली तस्वीर भी है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली को उनके फैन ने एक ऐसी तस्वीर गिफ्ट की है जो पुराने मोबाइल फोन से बनाई गई है।

27 की उम्र में हो चुके थे 301 विकेट लेकिन...इरफान में बताया करियर में एकमात्र अफसोस

इस फैन का नाम राहुल पारिक है जिन्होंने कई पुराने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके कोहली को तस्वीर में उतारा है। मोबाइल फोन के अलावा जिस एक चीज का इसमें इस्तेमाल हुआ है, वह है केवल कुछ तार। राहुल गुवाहाटी के ही रहने वाले हैं।

पुराने मोबाइल फोन से बनाई गई तस्वीर

पुराने मोबाइल फोन से बनाई गई तस्वीर

राहुल को यह तस्वीर बनाने में तीन दिन लगे हैं। राहुल के लिए सबसे बड़ा अवार्ड यह रहा कि कोहली ने खुद आकर इस तस्वीर की तारीफ की है। कोहली तस्वीर देखकर ना केवल खुश नजर आए बल्कि राहुल पारिक के लिए तस्वीर पर ऑटोग्राफ करके उनको शाबासी संदेश भी लिखा।

कोहली से मुलाकात के मौके पर राहुल ने कहा, "जब वे मुझसे मिलने आए तो मेरी धड़कने तेज हो गई थी।" इतना ही नहीं यह अपने आप में दुनिया की पहली तस्वीर बताई जा रही है जिसके लिए राहुल ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी आवेदन किया हुआ है।

यहां देखें वीडियो-

इस तस्वीर की एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है जिसको आप यहां पर देख सकते हैं।

कोहली ने पिछले दशक में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में समापन किया था। उन्होंने इस दौरा्न 5,775 रन बनाए थे जिसमें 22 शतक भी शामिल हैं। वह एकमात्र ऐसे सक्रिय बल्लेबाज हैं जिनका औसत सभी फार्मेट में 50 या उससे ऊपर है।

कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं और उन्होंने ऐसे पहले भारतीय कप्तान भी हैं जिन्होंने लगातार 7 टेस्ट जीत हासिल की हैं।

Story first published: Sunday, January 5, 2020, 12:18 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+