नेट में बैटिंग के दौरान विराट कोहली को सताई दिल्ली के छोले-भटूरों की याद
नई दिल्ली: यह कोई राज की बात नहीं है कि कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम में अभूतपूर्व फिटनेस के मानक स्थापित किए हैं। मुश्किल जिम सेशन के कई वीडियो भारतीय कप्तान के इंस्टाग्राम वीडियो पर लगातार आते रहते हैं। कोहली जहां वर्कआउट को लेकर बहुत नियमित हैं तो वहीं उससे भी ज्यादा नियमित उनकी डाइट है। ये चीजें साबित करती हैं कि कैसे वह भारतीय जर्सी के लिए समर्पित सबसे योग्य एथलीटों में से एक हैं। और, बाद में यह उनके प्रदर्शन में दिखता भी है।
|
गेंदबाज के हाथ में बॉल और दिल्ली के छोले-भटूरे
लेकिन इन सबके बाद भी इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि दिल्ली के लड़कों से छोले भटूरों के प्रति उनका लगाव छीना नहीं जा सकता। विराट कोहली भी दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले ऐसे ही लड़के हैं। उनके भी दिमाग में छोले भटूरे घूमते हैं भले ही उनको ज्यादा खाने का मौका नहीं मिलता हो।
गुरूवार को श्रीलंकाई टीम के दौरे के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी 20 मैच से पहले, कोहली ने नेट पर खुद की फोटो शेयर की है लेकिन इस बार वे एक डिश के बारे में सोच रहे हैं और यह डिश और कोई नहीं बल्कि छोले भटूरे है।

चीट मील नहीं खाते लेकिन खाने के शौंकीन हैं कोहली
गेंद से नजरें मिलाते हुए कोहली ने लिखा, "गेंदबाजों के हाथ में गेंद और चीट मील के रूप में छोटे भटूरे, दोनों एक ही जैसे फोकस के हकदार हैं।" कोहली ने यही पोस्ट अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट की है।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोहली ने खाने के प्रति अपने प्यार के बारे में बात की है।
आयरलैंड के खिलाफ रोमांचक जीत में 11वें नंबर पर शेल्डन कॉटरेल ने रचा इतिहास

पहले भी जाहिर कर चुके हैं छोले-भटूरे के लिए प्रेम
दरअसल, पॉपुलर शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' में गौरव कपूर के साथ एक साक्षात्कार में, कोहली ने स्वीकार किया कि अगर उनके पास कभी चीट डे होगा, तो यह राजौरी गार्डन, नई दिल्ली में राम के छोले भटूरे खाने के रूप में होगा।
उन्होंने बताया, "राजौरी गार्डन में राम के छोले भटूरे। 110 प्रतिशत। वो भी उसकी दुकान के पास जाके। घर आते आते वो भटूरे कहां रहते हैं? सीली हुई ब्रेड की फील आती है। ताजे-ताजे जो फूले हुए जो आते हैं। जिसमें अंगुली मारकर भटूरा जो नीचे। थोड़ा प्याज, थोड़ी हरी चटनी और गाजर, मिर्च का आचार।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
