For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: कोरोना मामलों के चलते 18 जुलाई से शुरू होगी अब भारत बनाम श्रीलंका सीरीज

India vs Sri Lanka ODI Series to Be Rescheduled Due to COVID Cases in SL Camp | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को पुष्टि की कि श्रीलंका और भारत के बीच आगामी सीमित ओवरों की सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी। घरेलू टीम के कुछ सहयोगी स्टाफ सदस्यों ने 8 और 9 जुलाई को कोरोनावायरस के लिए पॉजिटिव टेस्ट कराया था। कोलंबो में 13 जुलाई से 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की शुरुआत हो रही थी लेकिन अब तारीखें आगे धकेल दी गई हैं।

श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर ने गुरुवार को कोविड -19 के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया, जिसके बाद टीम के सभी सदस्यों और सहायक कर्मचारियों का फिर से टेस्ट किया गया, जिसके परिणाम शुक्रवार को सामने आए और यह पता चला कि उनके वीडियो विश्लेषक जीटी निरोशन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

अब दो कोविड मामलों का मतलब है कि पूरी श्रीलंकाई टीम को लंबे समय तक क्वारेंटाइन में रखा जाएगा। तुरत-फुरत में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के दो ग्रुप की व्यवस्था की है- एक कोलंबो में और एक दांबुला में। ये वे खिलाड़ी हैं जो संभावित रूप से मुख्य टीम के लिए जा सकते हैं।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी शिराज सिल्वा से बात की है और उनके बायो-बबल में वायरस के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की है। श्रीलंकाई बोर्ड के पास दो ही विकल्प थे- या तो एकदिवसीय मैचों के लिए एक नई टीम बनानी होगी, या कुछ दिनों के लिए श्रृंखला को स्थगित करना होगा।

यह उन दुर्लभ मौकों में से एक है जहां दो भारतीय टीमें एक ही समय में एक्शन में होंगी। विराट कोहली की टेस्ट टीम 4 अगस्त से इंग्लैंड में अपनी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू करेगी जबकि श्रीलंका में एकदिवसीय श्रृंखला 25 जुलाई को समाप्त होगी।

धवन को 20 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया जबकि एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ ने टेंपरेरी तौर पर मुख्य कोच का पद संभाला। भुवनेश्वर कुमार को सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान के रूप में नामित किया गया।

Story first published: Saturday, July 10, 2021, 14:08 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+