IND vs SL : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की होगी करोड़ों में कमाई, BCCI के आगे जोड़ना पड़े हाथ
नई दिल्ली। भारत-श्रीलंका सीरीज 13 जुलाई से शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसमें तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच होंगे। राहुल द्रविड़ और शिखर धवन के मार्गदर्शन में भारतीय टीम माैजूदा समय लंका में है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के लिए यह सीरीज काफी अहम है, क्योंकि इसके जरिए उनकी करोड़ों में कमाई होने जा रही है। यही नहीं, श्रीलंका बोर्ड को बीसीसीआई के आगे हाथ भी जोड़ना पड़े थे, क्योंकि पहले तय था कि सिर्फ 3 मैच होंगे, लेकिन अपनी आर्थिक स्तिथि सुधारने के लिए श्रीलंका बोर्ड ने अनुरोध किया कि कुल 6 मैच करवाए जाएं।

मोटा पैसा कमाने जा रहा है SLC
यह एक बड़ी सीरीज होने जा रही है क्योंकि इसमें कई युवाओं को मिलेगा। साथ ही जो रिपोर्ट सामने आई है उससे प्रतीक होता है कि श्रीलंका बोर्ड मोटा पैसा कमाने जा रहा है। यह बताया गया है कि श्रीलंका क्रिकेट भारत सीरीज से लगभग 89.7 करोड़ कमाएगा। एसएलसी के अध्यक्ष, शम्मी सिल्वा ने खुलासा किया कि शुरू में केवल तीन मैच होने वाले थे, लेकिन उन्होंने बीसीसीआई से अनुरोध किया कि वे 6 मैच करवाने की अनुमति दें। एसएलसी इस हाई-प्रोफाइल सीरीज से बहुत अधिक अतिरिक्त राजस्व प्राप्त करने में सक्षम होगा और इस राशि से एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखता है।

पहले हुई थी 3 मैच करवाने की बात
शम्मी सिल्वा ने कहा, "हमने शुरुआत में तीन मैचों की मेजबानी के लिए अंतिम रूप दिया था। लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ कुछ बातचीत के बाद, हम मैचों को छह तक बढ़ाने में कामयाब रहे, जिससे हमें अतिरिक्त 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर का राजस्व जुटाने में मदद मिलेगी। खेल मंत्री नमल राजपक्षे के खेल के माध्यम से एक मजबूत अर्थव्यवस्था के निर्माण के दृष्टिकोण के साथ SLC देश को एक बड़ी आय प्रदान करने में सक्षम होगा। "

नहीं काटा गया श्रीलंकाई खिलाड़ियों का वेतन
उन्होंने यह भी कहा कि COVID-19 के कारण, बीच में बहुत सारे टूर्नामेंट रद्द हो गए और क्रिकेट का कार्यक्रम गड़बड़ा गया। हालांकि, उन संकटपूर्ण परिस्थितियों में भी, SLC ने खिलाड़ियों के वेतन में कोई कटौती नहीं की। यहां तक कि भत्ते भी वही रहते हैं और उनका लक्ष्य आने वाले दिनों में वर्ष 2021 में नियमित क्रिकेट के साथ इसे बनाए रखना है। हम COVID-19 महामारी के कारण निर्धारित कई दौरों से चूक गए, फिर भी हमने अपने क्रिकेटरों के मासिक वेतन और भत्तों में कमी नहीं की। उनकी किसी भी सुविधा में कटौती नहीं की गई। ऐसी स्थिति में क्रिकेटरों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देश को देना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
