For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: एक ही मैच में क्यों करा दिए 5 डेब्यू, हार के बाद शिखर धवन ने दिया जवाब

नई दिल्लीः कप्तान शिखर धवन का मानना है कि बहुत अधिक विकेट गंवाने और टीम के लिए अच्छी साझेदारी करने में फेल होने के कारण भारत को श्रीलंका से तीन विकेट से अंतिम एकदिवसीय हार का सामना करना पड़ा। पहले बैटिंग का विकल्प चुनने पर, भारत ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन एक बार फिर बारिश के बाद भारतीय टीम उस लय को नहीं दिखा पाई। ऐसा देखने में आया है कि मैच में बारिश के बाद भारत को दिक्कतें आती हैं। बारिश बाधित होने से पहले भारत 147/3 पर पहुंच गया था लेकिन 90 मिनट के ब्रेक के बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो उनके बल्लेबाज प्रवीण जयविक्रमा और अकिला धनंजय की बॉलिंग पर फ्लॉप होते गए और 68 रन पर छह विकेट गंवा दिए।

हार के बाद धवन ने दिया जवाब-

हार के बाद धवन ने दिया जवाब-

धवन ने मैच के अंत में कहा, "यह हमारे अनुकूल नहीं रहा। हमने कुछ नए खिलाड़ियों को आजमाया। हमें अच्छी शुरुआत मिली लेकिन फिर हमने बीच के ओवरों में बहुत सारे विकेट गंवाए। हम अंत में 50 रन कम थे।" .

संजू सैमसन, नितीश राणा, राहुल चाहर, कृष्णप्पा गौतम और चेतन सकारिया के रूप में भारत ने पांच युवाओं को डेब्यू दिया। श्रृंखला से पहले ही भारत से उम्मीद की जा रही थी कि वह कुछ बदलाव करेगा, लेकिन शायद किसी को भी एक ही मैच में इतने बदलाव की उम्मीद नहीं थी। धवन ने इसके पीछे की वजह बताई।

'भारत की B टीम भी पाकिस्तान को पीट देगी', पूर्व पाक स्पिनर ने की T20 WC फाइनलिस्ट की भविष्यवाणी

बताया पांच डेब्यूटेंट खिलाने का कारण-

बताया पांच डेब्यूटेंट खिलाने का कारण-

उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि खिलाड़ियों ने पदार्पण किया क्योंकि हर कोई इतने लंबे समय से क्वारेंटाइन में था, और हमारे पास यह मौका था क्योंकि हमने आखिरी गेम में श्रृंखला को जीत लिया था।"

हालांकि भारतीय टीम ने यहां पर बॉलिंग में एक लड़ाई लड़ी और एक समय 2 विकेट पर 151 के स्कोर पर किसी महान टीम की भांति खेल रहे श्रीलंका को 220 तक 7 विकेट का झटका दे दिया लेकिन जाहिर है अंत में रन नाकाफी थे। चाहर ने 54 रन देकर तीन और सकारिया ने 34 रन पर 2 विकेट लिए। लेकिन भारत के लिए यह पर्याप्त नहीं था। बहरहाल, धवन अपने खिलाड़ियों के प्रयासों से खुश थे और उन्होंने कहा कि लोग रविवार से शुरू होने वाले तीन टी20 मैचों के लिए उत्सुक हैं।

'टी-20 सीरीज का इंतजार कर रहा हूं'

'टी-20 सीरीज का इंतजार कर रहा हूं'

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा विश्लेषण करता हूं कि मैं कहां सुधार कर सकता हूं और रणनीतियों में बेहतर हो सकता हूं। टी 20 सीरीज का वेट कर रहा हूं। बेशक, हम सकारात्मक थे कि हम लक्ष्य का बचाव कर सकते थे लेकिन हम जानते थे कि हम रनों में कम थे। लड़कों ने अच्छी लड़ाई दी और यह अंत में दिलचस्प था। हमें हमेशा सीखते रहना होगा।"

Story first published: Saturday, July 24, 2021, 7:54 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+