Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL: शिखर धवन भी होंगे बचे हुए दो T20I से बाहर, हो चुके हैं आइसोलेट- रिपोर्ट

नई दिल्लीः क्रुणाल पांड्या को कोरोनावायरस होने की खबर भारतीय क्रिकेट खेमे के लिए अप्रत्याशित है। ऐसी कोई भी रिपोर्ट नहीं है कि क्रुणाल ने बायो-बबल का उल्लंघन किया इसलिए यह एक मिस्ट्री है कि ऑलराउंडर को कोरोना कैसे लगा। फिलहाल क्रुणाल को तुरंत आइसोलेट कर दिया गया है जो 7 दिन तक जारी रहेगा। यानी वे ना केवल बाकी के बचे हुए दो टी20 मैच मिस करेंगे बल्कि उसके बाद भी कुछ दिन के लिए श्रीलंका में रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक क्रुणाल के संपर्क में करीब 8 टीम सदस्य आए थे और उन सब को आइसोलेट कर दिया गया है। यह खिलाड़ी कुणाल पांड्या की तरह ही क्रिकेट एक्शन से कुछ समय के लिए दूर रहेंगे और आने वाले दो T20 इंटरनेशनल मुकाबले मिस करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक इन खिलाड़ियों में भारत के मौजूदा कप्तान शिखर धवन भी शामिल हैं और वह भी श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के बाकी मुकाबले नहीं खेलेंगे। इसका मतलब साफ है कि शिखर धवन भी कुणाल पांड्या के करीबी संपर्कों में शामिल थे और अब वे आइसोलेशन में रहेंगे। यह युवा भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है और अब देखने वाली बात यह होगी कि भारत की ओर भी कमजोर टीम श्रीलंकाई खिलाड़ियों का मुकाबला कैसे कर पाती है और क्या हम यह सीरीज जीतने में कामयाब हो पाते हैं या फिर नहीं।

भारतीय टीम ने हालांकि 20 सदस्यीय मजबूत टीम और चार स्टैंडबाय नेट गेंदबाजों के साथ यात्रा की है। टीम इंडिया बाकी बचे दो मैचों में कमजोर टीम के साथ खेलने के लिए तैयार रहेगी। टीम फिलहाल 1-0 से आगे चल रही है और इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से जीत चुकी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम कई नए खिलाड़ियों के साथ उतरी थी और श्रीलंका ने आसानी से उस टीम को पीट दिया था। ऐसे में यह दो टी20 मुकाबले युवाओं के लिए चुनौती और अवसर दोनों हैं।

Story first published: Wednesday, July 28, 2021, 14:07 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+