Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs WI: विंडीज कोच ने ढूंढे कोहली से छुटकारा पाने के 3 मजेदार तरीके

नई दिल्ली: 6 दिसंबर से टीम इंडिया तीन टी 20 मैचों की सीरीज का आगाज करने के लिए गत टी-20 विश्व चैंपियन की मेजबानी करेगी। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में होने जा रहा है और भारत एक बार फिर से मैदान पर पसंदीदा टीम के तौर पर उतरने के लिए तैयार होगा। भारत जहां प्रचंड फार्म में कैरेबियाई टीम के सामने होगा तो वहीं विराट कोहली वेस्टइंडीज के लिए इस सीरीज में सबसे बड़ी बाधा होंगे।

वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ा खतरा कोहली!

वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ा खतरा कोहली!

कोहली के खिलाफ वेस्टइंडीज का प्रदर्शन आगामी श्रृंखला में उनके भाग्य का फैसला कर सकता है, जैसा कि कुछ महीने पहले हुआ था जब दोनों टीमों ने विश्व कप के बाद तीन वनडे और टी-20 मैच खेले थे। कोहली ने दोनों प्रारूपों में बल्ले से कमाल दिखाया था। T20Is में, उन्होंने तीसरे और अंतिम T20I में 45 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी सहित 106 रन बनाए और भारत ने यह सीरीज 2-0 से जीती।

T-20i: कोहली, रोहित, धोनी की लिस्ट में शामिल होने से केवल 26 रन दूर खड़े राहुल

बाद की एकदिवसीय सीरीज में, उन्होंने पहला गेम बारिश से धुलने के बाद दो मैचों में दो शतक बनाए। कोहली ने दोनों खेलों में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया, और दोनों ही मौकों पर भारत विजयी रहा। तब कोई आश्चर्य नहीं कि दुनिया का नंबर एक वनडे बल्लेबाज आगामी सीरीज में भी वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ा खतरा होगा।

विराट कोहली के लिए योजनाएं:

विराट कोहली के लिए योजनाएं:

खैर, वेस्टइंडीज के पास भारत के कप्तान को आउट करने के लिए कुछ योजनाएं हैं। क्योंकि कोहली के खिलाफ टीमों को बहुत अधिक सफलता नहीं मिली है इसलिए वेस्टइंडीज ने दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए पारंपरिक योजनाएं तैयार नहीं की हैं। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमंस ने स्वीकार किया कि कोहली से छुटकारा पाना बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन उन्होंने फिर कोहली से निजात पाने का जो तरीका बताया वह बड़ा ही गुदगुदाने वाला था।

कोहली को आउट करने के मजेदार तरीके-

कोहली को आउट करने के मजेदार तरीके-

कोहली को सिर्फ एक स्टंप के साथ बल्लेबाजी करने से लेकर, एक बार में कोहली पर दो गेंदबाजों को लगाने जैसी बाते उन्होंने की। उन्होंने कोहली से छुटकारा पाने के बारे में कहा, "एक, मैं उसे (कोहली) एक स्टंप के साथ बल्लेबाजी करवा सकता हूं। दो, हम ODI मैचों में एक किताब पर साइन कर सकते हैं और कोहली को 100 रन देकर बाकी बल्लेबाजों को गेंदबाजी कराने पर सहमत हो सकते हैं या फिर हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारी योजना कोहली के लिए सटीक बने। " प्रेस-कॉन्फ्रेंस में सिमंस ने कहा।

"हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि गेंदबाज उससे बहुत डरें नहीं। लेकिन अंत में, शायद एक ही समय में दो बॉलर उसे गेंदबाजी कर सकते हैं। आप कभी नहीं जानते कि क्या हो सकता है लेकिन विराट कोहली को आउट करने के लिए यह एक मुश्किल तरीका है।" उन्होंने कहा।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 11:55 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+