नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा।विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और कोहली का फैसला सही साबित होता नजर आया। पहेल दिन भारत ने 4 विकेटट खोकर 364 रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली 72 रन और रिषभ पंत 17 रन बनाकर दूसरे दिन का खेल आगे बढ़ाएंगे। हालांकि पहले दिन पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल और पृथ्वी शॉ की जोड़ी ज्यादा देर तक टिकी नहीं रही और पहले ओवर में ही केएल राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैदान से लेकर बाहर तक हर जगह बस एक ही नाम गूंज रहा था और वह नाम था पृथ्वी शॉ।
अपना पहला इंटरनेशनल टेस्ट खेल रहे शॉ ने शानदार 134 रनों की पारी खेली उनकी इस पारी के दौरान चेतेश्वर पुजारा ने भी उनका खूब साथ निभाया लेकिन शतक के करीब पहुंचकर पुजारा 86 रन पर लेविस का शिकार बने। कोहली और पृथ्वी की थोड़ी देर की साझेदारी रही लेकिन पृथ्वी फिर आउट हो गए। इसके बाद भारतीय उप कप्तान अजिंक्य रहाणे से उम्मीद थी लेकिन वह भी 41 रन बनाकर आउट हो गए जिसके बाद पारी को कोहली और रिषभ पंत ने आगे बढ़ाया। कोहली ने अपने करियर का 20वां पचासा पूरा किया।
वेस्टइंडीज के गेंदबाज की बात करें तो भारत के बल्लेबाजों के लिए आसान दिखी। भारत के बल्लेबाजों को किसी भी गेंदबाज ने खासा परेशान नहीं किया।
देवेंद्र बिशू, शेमरन लुइस, शेनन गैब्रिएल को एक-एक विकेट मिला। इसके अलावा रोसटन चेस को भी एक विकेट हासिल हुआ।बता दें कि केमार रोच की नानी का देहांत होने के बाद वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जिसकी वजह से वेस्टइंडीज की टीम पर असर पड़ा है।