India vs West Indies 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच विंडसर पार्क में चल रहे टेस्ट मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टीम इंडिया के लिए रेड बॉल फॉर्मेट में डेब्यू किया है। उनके साथ यशस्वी जायसवाल को भी मौका मिला है।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है जिसको भारतीय गेंदबाजी ने विफल कर दिया। लंच से पहले गिरे चार विकेटों में ईशान किशन को भी अपनी कीपिंग स्किल दिखाने का मौका मिल गया है। (Image- Social Media)
किशन ने बढ़िया डेब्यू करते हुए रेमन रीफर को शार्दुल ठाकुर की गेंद पर विकेट के पीछे लपक लिया। ये एक नीचा रह गए कैच था जिसको पकड़ने में ईशान ने कोई गलती नहीं की।
ये मौका तब आया जब रविचंद्रन अश्विन विंडीज के दोनों ओपनरों को आउट करके कैरेबियाई टॉप ऑर्डर को मुसीबत में डाल चुके थे। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने नंबर तीन के बल्लेबाज रीफर को भी चलता कर दिया, जिसका कैच आप यहां पर देख सकते हैं।
Lord Shardul Thakur doesn’t waste time.
— FanCode (@FanCode) July 12, 2023
Also, Ishan Kishan’s maiden Test catch 😍
.
.#INDvWIonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/kufukYWBfo
इसके बाद रवींद्र जडेजा ने भी जेरमेन ब्लैकवुड को 14 रनों के निजी स्कोर पर सिराज के हाथों कैच आउट करा दिया। वेस्टइंडीज की टीम लंच से 68 रनों पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है और वह पहले ही दिन ऑल आउट हो सकती है।
ईशान किशन ने इससे पहले विराट कोहली से टेस्ट कैप हासिल की थी। इसका वीडियो भी आप यहां पर देख सकते हैं। भारत ने ऋषभ पंत की जगह पर केएस भरत को नियमित तौर पर मौके दिए थे लेकिन आंध्र का ये बल्लेबाज उनको भुनाने में कामयाब नहीं हुआ।
Moment of the Day.
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 12, 2023
Jaiswal receiving Test cap from Rohit & Ishan receiving Test cap from Kohli. pic.twitter.com/AfLy5Ppnvu
ये भी पढ़ें- Test Rankings: टेस्ट क्रिकेट के नए धमाके ट्रेविस हेड को मिली करियर की बेस्ट रैंकिंग, स्मिथ, लाबुशेन को पछाड़ा
अब किशन को पंत के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टेस्ट प्लेइंग इस प्रकार है-
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर