INDvsWI : पंत और अय्यर ने महज 2 ओवर में ठोक दिए 55 रन, लगे इतने चाैके-छक्के

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम भले ही चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में हुए पहले मैच में भारत को हराने में कामयाब हो गई थी, लेकिन विशाखापट्टनम में दूसरे वनडे मैच के दाैरान भारतीय बल्लेबाजों ने उनके गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने ओपनर जोड़ी रोहित शर्मा(159) और केएल राहुल(102) के धमाकेदार शतक की बदाैलत 5 विकेट खोकर 357 रन ठोक दिए। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने भी अपने हाथ साफ करते हुए 2 ओवर मिलकर 55 रन ठोक दिए।

पहले दिखा पंत का कहर

पहले दिखा पंत का कहर

भारत के जब 292 रनों पर 3 विकेट गिरे तो इसके बाद क्रीज पर थड़े पंत और अय्यर का कहर देखने को मिला। दोनों ने चाैकों-छक्कों की बरसात करते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ा दिया। दोनों बल्लेबाज उस समय खतरनाक रूप में दिखे जब दोनों ने महज 2 ओवर में 55 रन ठोक दिए। सबसे पहले गद्दर मचाया पंत ने। भारत की पारी का 46वां ओवर फेंकने आए शेल्डन कॉटरेल। यह पूरा ओवर पंत ने खेला जिसमें उन्होंने 24 रन ठोक दिए। ओवर की पहली गेंद पर पंत ने छक्का जड़ दिया। फिर दूसरी गेंद खाली गई, लेकिन तीसरी गेंद पर चाैका जड़ दिया। पंत ने चाैथी गेंद पर फिर छक्का जड़ दिया आैर आखिरी दो गेदों में 2 चाैके जड़ते हुए शेल्डन कॉटरेल की नींद उड़ा दी।

फिर अय्यर ने उड़ाए छक्के

फिर अय्यर ने उड़ाए छक्के

पंत के कहर के बात अगले ही ओवर में अय्यर ने भी धमाल मचा दिया। पारी का 47वां ओवर फेंकने आए रोस्टन चेस। ओवर की पहली गेंद नो बाॅल थी, जिसपर अय्यर ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर पंत ने सिंगल लिया। लेकिन फिर अगली अगली 2 गेंदों में अय्यर ने लगातार 2 छक्के जड़ दिए। चाैथी गेंद पर अय्यर ने चाैका जड़ा और फिर आखिरी 2 गेंदों पर भी छक्का लगाते हुए ओवर में कुल 31 रन बटोर डाले। इसी के साथ इन दोनों बल्लेबाजों ने महज 2 ओवर में 55 रन बटोर डाले जिसमें 6 छक्के तो 4 चाैके शामिल रहे।

खेली तूफानी पारियां

खेली तूफानी पारियां

अय्यर और पंत ने इस मैच में तूफानी पारियां खेलीं। अयर ने महज 32 गेंदों में 53 रन ठोके जिसमें 3 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे। अय्यर का यह छठा अर्धशतक रहा। वहीं पंत ने 243.75 की स्ट्राइक रेट से मात्र 16 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन ठोक डाले जिसमें 3 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे।

Story first published: Wednesday, December 18, 2019, 20:15 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+