For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत ने बनाया निर्णायक मैचों में जीत का जबरदस्त रिकॉर्ड, विंडीज हार गया सबसे ज्यादा टी20

नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में बुरी तरह हरा दिया और यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। जिस तरह से भारत के टॉप ऑर्डर ने बैटिंग की उसको देखकर लग रहा था मानों टीम टी-20 क्रिकेट में अपनी सभी खामियों से बदला ले रही हो। भारत की सबसे बड़ी ताकत निश्चित रूप से आज भी उसका टॉप ऑर्डर है और इस मैच में इसी के दम पर भारत ने 3 विकेट पर 20 ओवरों में 240 रन बना डाले। रोहित (71), राहुल (91) और कोहली ने नाबाद 70 रन (29 गेंद) बनाए। केवल तीसरे नंबर पर आए पंत जीरों बनाकर आउट हुए।

सीरीज के निणार्यक मैच में भारत बेमिसाल-

सीरीज के निणार्यक मैच में भारत बेमिसाल-

विशाल लक्ष्य के दबाव में कैरेबियाई टीम 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी और भारत यह मैच आसानी से 67 रनों से जीत गया। कोहली को जहां पूरी सीरीज में प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज दिया गया तो वहीं राहुल को मैन ऑफ द मैच बने। इसके साथ ही यह मैच भारतीय टीम के खास रिकॉर्ड का भी गवाह बना। भारतीय टीम ने जब भी तीन मैचों की सीरीज का फैसला करने वाले मुकाबले खेले हैं तब तब उनका जीत का रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है। भारत ने अब तक ऐसे 10 मैचों में 9 बार जीत अपने नाम की है। यानी जब भी सीरीज 1-1 से बराबर हुई तो भारत 10 में से 9 बार तीसरा मैच जीतने में कामयाब रहा है।

सबसे ज्यादा टी-20 हारने वाली टीम बनी विंडीज

सबसे ज्यादा टी-20 हारने वाली टीम बनी विंडीज

इतना ही नहीं, टी-20 चैंपियन वेस्टइंडीज अब विश्व में सबसे ज्यादा टी-20 मुकाबले हारने वाली टीम बन गई है। यह कुल मिलाकर वेस्टइंडीज की 61वीं टी20 हार थी जिसके बाद वह सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले हारने की लिस्ट में श्रीलंका के करीब पहुंच गया है। श्रीलंका और वेस्टइँडीज के नाम इस समय संयुक्त रूप से 61 मैच हारने का रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर बांग्लादेश है जिसने 60 मुकाबले हारे हैं। न्यूजीलैंड के नाम 56 हार है तो पाकिस्तान ने भी 55 मुकाबले हारे हैं। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर 54 टी20 हार के साथ जिंबाब्वे का नंबर आता है।

इन 5 टीमों के कमाल से टेस्ट क्रिकेट में ट्विस्ट से भरपूर रहा ये दशक

कोहली की विराट पारी-

कोहली की विराट पारी-

हैदराबाद में पहला मैच जीत भारत ने बढ़त ले ली थी जिसे तिरुवनंतपुरम में विंडीज ने बराबर कर दिया था और मुंबई के वानखेड़े में भारत ने यह जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने अपने टी20 करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाते हुए महज 23 गेंद में फिफ्टी पूरी की। विराट कोहली ने इस पारी में सिर्फ 29 गेंदों का ही सामना किया और सर्वाधिक 7 छक्के और 4 चौके लगाये।

Story first published: Thursday, December 12, 2019, 7:13 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+