इंडीज को 59 रनों से हराकर भारत ने 2-1 से जीता सीरीज
नयी दिल्ली। भारत वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पांच मैचों की सीरीज के चार मैचों में सिमट जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने कल का मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। धर्मशाला के मैदान में सीरीज के चौथे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को 59 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।
इससे पहले नाटकीय ढंग से वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से चल रहे आपसी विवाद के चलते धर्मशाला एकदिवसीय के बाद सीरीज में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा कर दी है। मैच में इंडीज के खिलाड़ी शुरु से ही प्रेशर में दिखे तो वहीं टीम इंडिया के धुरंधर विराट कोहली ने आतशी बल्लेबाजी कर आसानी से जीत हासिल कर ली।
127 रन बनाने वाले विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। कोहली की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसका जवाब देने मैदान में उतरी वेस्टइंडीज टीम 48.1 ओवरों में 271 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
