For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैं हार्दिक पांड्या की जगह लेने के लिए टीम इंडिया में नहीं आया: शिवम दुबे

नई दिल्ली: युवा ऑलराउंडर शिवम दूबे का कहना है कि वह भारत की टी 20 टीम में हार्दिक पांड्या की जगह नहीं ले रहे हैं, लेकिन निश्चित रूप से वह मिले मौकों को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। पांड्या पीठ की चोट के कारण एक महीने से अधिक समय से टीम से बाहर हैं। पांड्या इस समय अपने रिकवरी मोड में चल रहे हैं उन्होंने इंग्लैंड में पीठ की सर्जरी कराई थी। इससे शिवम के लिए टीम में जगह बनाने का रास्ता खुला है और वह अब वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए कमर कस रहे हैं।

"हार्दिक को बाहर करना मकसद नहीं"

शुक्रवार को पहला टी 20 इंटरनेशनल हैदराबाद में शुरू होगा। मुंबई के इस आलराउंडर ने अब तक तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जो बांग्लादेश के खिलाफ खेले हैं। उन्होंने इस दौरान गेंदबाजी करे हुए 30 रन देकर 3 विकेट लिए जो बॉलिंग में उनका सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह हार्दिक की जगह टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं, शिवम ने कहा: "मुझे नहीं लगता कि यह हार्दिक की जगह लेने का अवसर है लेकिन मुझे लगता है कि मुझे एक मौका मिला है और मैं अपने देश के लिए अच्छा करने की कोशिश करूंगा। मुझे अपने देश के लिए एक काम मिला है और मैं इसे बेहतर करने की कोशिश करूंगा। "

B'Day Special: धवन की वे 5 अनसुनी बातें जिन्होंने 'गब्बर' को बना दिया हीरो

शिवम मुख्य रूप से एक गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं जो बड़े शॉट्स लगा सकता है, शिवम वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खुद को अधिक मुखर बनाने का टारगेट लेकर चल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए तीन मैचों में बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेटों के अलावा कुछ खास नहीं किया है लेकिन ऑलराउंडर ने कहा कि उन्हें कप्तान विराट कोहली और टीम प्रबंधन का समर्थन प्राप्त है।

"ऑलराउंडर होना हमेशा मुश्किल होता है"

उन्होंने कहा, "हर कोई मेरा समर्थन कर रहा है। कप्तान और टीम प्रबंधन का समर्थन वास्तव में मेरे लिए अच्छा था। उन्होंने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया। इसलिए, मैं ड्रेसिंग रूम में वास्तव में खुश और तनावमुक्त महसूस कर रहा हूं।"

यह कहते हुए कि फिटनेस एक ऑलराउंडर के लिए सफलता की कुंजी है, शिवम ने कहा कि वह अपने गेंदबाजी कौशल के बारे में आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, "ऑलराउंडर होना हमेशा मुश्किल होता है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण अपने फिटनेस के स्तर को बनाए रखना है क्योंकि ऑलराउंडर के रूप में, आपको बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की जरूरत होती है। इसलिए, फिटनेस बनाए रखना वास्तव में एक मुश्किल काम है।"

शिवम ने बताया कौन जीतेगा ये सीरीज-

शिवम ने बताया कौन जीतेगा ये सीरीज-

"मैं अपनी गेंदबाजी के लिए बहुत आश्वस्त हूं। टी 20 मैचों में, हर गेंदबाज के साथ उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इसलिए, मैं खुद को बहुत अच्छी परिस्थितियों में तैयार करने की कोशिश करता हूं और मुझे लगता है कि मैं एक ऐसा गेंदबाज हो सकता हूं, जो चार ओवर गेंदबाजी कर सकता है।"

शिवम ने वेस्टइंडीज को एक अच्छे टी-20 टीम में रखा है, लेकिन उन्होंने कहा कि उनको भरोसा है कि भारत सीरीज जीत जाएगा।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 9:51 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+