For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बॉलिंग कोच का खुलासा- गेंदबाजी में केवल एक बदलाव कर बुमराह ने बरपाया था कहर

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जमैका में दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। यह मैच कैरेबियाई दौरे पर टीम इंडिया का अंतिम मुकाबला होगा और भारत इस मैच को जीतने के साथ ही टेस्ट सीरीज में भी वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करना चाहेगा। पहले मैच में जिस तरह से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की थी उसको देखते हुए उनका खौफ निश्चित तौर पर मेजबान बल्लेबाजों में बैठा हुआ होगा। बुमराह ने एंटीगा टेस्ट की पहली पारी में साधारण गेंदबाजी करने के बाद दूसरी पारी में महज 7 रन देकर 5 विकेट लिए थे। बुमराह की इस गेंदबाजी को टीम इंडिया के बॉलिंग कोच भरत अरुण ने भारत के तेज गेंदबाजी के सर्वश्रेष्ठ स्पैल में से एक था।

दूसरे मैच से पहले अरुण ने कहा है- 'बुमराह सोच समझकर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज हैं। वह हालात से वाकिफ रहते हैं और और बहुत जल्दी तालमेल बैठा लेते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि एंटीगा टेस्ट की पहली पारी में बुमराह ने छोटी गेंदें की। लेकिन दूसरी पारी में उनकी लेंथ को देखोगे तो उन्हें अच्छा मूवमेंट मिल रहा था। अरुण ने बताया कि बुमराह दूसरी पारी में गेंद को आगे डाल रहे थे इसलिए उन्हें मूवमेंट मिल रहा था।

इसके साथ ही अरुण ने माना कि बुमराह लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं और उनके लिए विकेट लेना कोई चिंता की बात नहीं है क्योंकि सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करने की प्रक्रिया अंत में आपको विकेट दिलवाएगी।

बता दें कि बुमराह पिछले टेस्ट में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर गए थे। उन्होंने सबसे पहले 50 टेस्ट विकेट पूरे किए। वे सबसे कम गेंदों पर 50 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बने और दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट लिए। इस पारी में ऐसा करते ही बुमराह के पहले ऐसे एशियाई गेंदबाज बन गए जिसने इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में 5-5 विकेट अपने नाम किए।

Story first published: Friday, August 30, 2019, 9:54 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+