IND vs WI : वनडे सीरीज से पहले भारत को लग सकता है झटका, टीम मैनेजमेंट नहीं लेना चाहेगा ये जोखिम
नई दिल्ली। विंडीज को टी20 सीरीज में 2-1 से पस्त करने के बाद अब भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। पहला मैच 15 दिसंबर को चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा लेकिन इसके शुरू होने से पहले भारत को एक तगड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दर्द की शिकायत की है। विंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में वह असहज महसूस कर रहे थे।

विश्व कप दाैरान हुए थे चोटिल
भुवनेश्वर के लिए यह साल चिंता से भरा रहा। उन्होंने करीब 4 महीने बाद टीम में वापसी की थी लेकिन अब फिर से उनके चोटिल होने की बात सामने आई है। भुवनेश्वर आईसीसी विश्व कप दाैरान पाकिस्तान के खिलाफ हुए एक मैच में चोटिल हुए थे। उनकी जांघ की मासपेशियों में खिंचाब आ गया था जिसके बाद वह टीम से बाहर ही रहे। अब एक बार फिर भुवनेश्वर को दर्द ने मुसीबत खड़ी कर दी है।

टीम नहीं लेना चाहेगी ये जोखिम
वहीं टीम मैनेजमेंट भी भुवनेश्वर को विंडीज के खिलाफ पहले मैच में उतारकर जोखिम नहीं लेना चाहेगी, क्योंकि आगामी टी20 विश्व कप के लिए भुवनेश्वर अहम गेंदबाज रहने वाले हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें पूरी तरह से फिट होता देखना चाहेगा। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से भुवनेश्वर की शिकायत पर कोई जवाब नहीं आया है।

धवन दे चुके हैं झटका
टीम के ओपनर शिखर धवन पहले ही झटका दे चुके हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के एक मैच के दौरान दिल्ली के ओपनर शिखर धवन के अंगूठे में चोट लगी थी। इस कारण उन्होंने विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से नाम वापस लिया था। फिर वनडे सीरीज से भी नाम वापस ले लिया। अब उनकी जगह मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है। धवन को भी यह चोट विश्व कप दाैरान लगी थी जिस कारण वो पूरा टूर्नामेंट भी नहीं खेल पाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
