बुमराह ने विराट कोहली के नाम की टेस्ट करियर की पहली हैट्रिक, देखें VIDEO
नई दिल्ली: रविवार की सुबह भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर लेकर आई। जसप्रीत बुमराह ने अपने टेस्ट करियर की पहली हैट्रिक लेकर विंडीज की कमर तोड़कर रख दी। वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका टेस्ट की पहली पारी में बुमराह ने हैट्रिक लेकर मेजबान टीम पर ऐसा कहर बरपा दिया कि दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उन्होंने 6 विकेट भी झटक लिए थे। जिसके चलते वेस्टइंडीज की टीम ने केवल 87 रनों पर ही अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं और उसके ऊपर फॉलोऑन का खतरा पूरी से मंडरा रहा है।

बुमराह ने कप्तान के नाम की हैट्रिक
बुमराह ने मैच के बाद अपनी हैट्रिक के बारे में कप्तान विराट कोहली से चर्चा की है और इस करियर की पहली टेस्ट हैट्रिक को अपने कप्तान के नाम कर दिया है। मजेदार बात यह है कि जब कोहली मैदान में थे तब बुमराह के विकेट लेने पर उनकी आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई थी। कोहली तब बुमराह के लिए कहते हुए सुने गए थे- क्या बॉलर है यार! क्या बॉलर है..! दिन की समाप्ति के बाद जब कोहली ने बुमराह का इंटरव्यू बीसीसीआई टीवी के लिए लिया तब कोहली ने बुमराह से पूछा कि आपने 6 विकेट लिए हैं लेकिन हैट्रिक बनाना खास है। इस पर आपको कैसा लग रहा है।
|
कोहली-बुमराह का मजेदार VIDEO
बुमराह ने इस पर तपाक से कहा- 'दरअसल, मुझे नहीं पता, मैं अपील को लेकर निश्चित नहीं था, मुझे लगा बल्ले का हिस्सा लगा है इसलिए मैंने ज्यादा अपील ही नहीं की, लेकिन अंत में ये एक अच्छा रिव्यू साबित हुआ। इसलिए मेरे ख्याल से, मैं ये हैट्रिक कप्तान के नाम करना चाहूंगा।' बता दें कि हैट्रिक बॉल का सामना करने के लिए रोस्टन चेस आए जो एक बार फिर बुमराह की गेंद को पैड पर खेल गए लेकिन इस बार बुमराह से अपील ने नहीं की क्योंकि उनका लगा कि गेंद पहले पैड से नहीं टकराई है। यहां तक की अंपायर पॉल राफेल ने नॉटआउट का ही फैसला सुनाया। कोहली ने सबसे पहले बुमराह से पूछा कि क्या वे पूरी तरह स्पष्ट हैं कि गेंद ने पहले पैड को अपना निशाना नहीं बनाया है? बुमराह इसका कोई जवाब दे पाते उससे पहले ही कोहली ने डीआरएस ले लिया जो बुमराह के हक में गया था।
भारत की अंडर-23 टीम के कप्तान के गर्दन में लगी गेंद, हॉस्पिटल में भर्ती हुए

हैट्रिक के बाद क्या बोले बुमराह-
वहीं, अपनी गेंदबाजी पर बात करते हुए बुमराह ने कहा है कि जब विकेट अच्छा होता है और गेंदबाज को मदद मिलती है तो आपको विकेट के लिए लालच आ जाता है। ऐसे में आप अच्छी गेंदें करके दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। इस पारी में मेरे दिमाग में यही बातें चल रही थी। बुमराह ने बताया कि जब कोई मदद नहीं मिल रही होती तब ईशांत और शमी से बातचीत के दौरान काफी मदद मिलती है। बुमराह ने आगे कहा- जब चीजें पक्ष में नहीं जा रही हों तब हमारा विचार था एक दूसरे की मदद की जाए। इसलिए हमारा अच्छा तालमेल जारी है और मैं उम्मीद करता हूं कि ये आगे भी जारी रहेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
