For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया में फिर वापस लौटे 'कुलचा', जानिए इस जोड़ी पर क्या बोले कुलदीप यादव

नई दिल्ली: कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला के लिए टी 20 और वनडे टीम में अपनी वापसी कर ली है। उन्होंने आखिरी बार अगस्त में एकदिवसीय श्रृंखला खेली थी और लंबे समय तक टी 20 टीम से बाहर थे। इसके साथ ही एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की कलाई स्पिनर्स की जोड़ी की वापसी हो गई है। एक समय यह जोड़ी भारतीय टीम में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही थी लेकिन पिछले कुछ समय से अन्य युवाओं को मौका देने के फेर में इनमें से कोई ना कोई अंदर बाहर होता रहा था।

वापस लौटे 'कुलचा'

वापस लौटे 'कुलचा'

सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा था कि भारतीय टीम में इस जोड़ी की वापसी हो जाएगी। इस चाइनामैन गेंदबाज को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए टी 20 टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि नए युवाओं को मौका दिया गया था। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पहले कहा था कि वे अगले साल के टी 20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए एक टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

कुलदीप ने वापसी पर दी प्रतिक्रिया-

कुलदीप ने वापसी पर दी प्रतिक्रिया-

कुलदीप यादव ने भारत के लिए 18 टी 20 आई और 53 वनडे खेले हैं। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 96 और टी 20 में 35 विकेट लिए हैं। वह आईसीसी विश्व कप 2019 का भी हिस्सा थे। उस मेगा इवेंट में उन्होंने सात मैच खेले और छह विकेट लिए थे। लंबे समय के बाद, क्रिकेट के मैदान में 'कुलचा' की साझेदारी फिर से दिखाई देगी। ऐसे में यह बाएं हाथ का स्पिनर अपने साथी के साथ खेलने के लिए उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर, कुलदीप ने युजवेंद्र चहल के साथ तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा है- फिर से वापस।

डे-नाइट टेस्ट से पहले कोहली से की गई 254 गुलाबों का गुलदस्ता देकर खास डिमांड

वेस्टइंडीज का भारत दौरा-

वेस्टइंडीज का भारत दौरा-

चहल ने फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज खेली थी जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 सीरीज के दौरान इस महीने प्लेइंग इलेवन में खेलने के लिए जगह मिली। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में,चहल ने चार विकेट लिए थे। चहल ने 34 T20I खेले हैं और टीम के लिए 50 विकेट लिए हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में चुना गया है। बता दें कि बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बाद, भारत 6 दिसंबर से शुरू होने वाली सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज और तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलने वाला है।

Story first published: Friday, November 22, 2019, 18:03 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+