For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs WI,2nd day: बल्ले के बाद गेंद से भी हावी रही टीम इंडिया,6 विकेट गंवाकर वेस्टइंडीज 555 रन पीछे

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा।विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और कोहली का फैसला सही साबित होता नजर आया। पहले दिन भारत ने 4 विकेट खोकर 364 रन बनाए। दूसरे दिन पारी की शुरुआत करने आए विराट कोहली और रिषभ पंत ने अच्छा खेल दिखाते हुए बड़ी साझेदारी की। कोहली ने टेस्ट करियर का 24वां शतक जमाया और 2018 में अपने 1000 रन भी पूरा किया।

इस शतक के साथ-साथ कोहली ने भारत की धरती पर टेस्ट करियर का 3000 रन भी पूरा कर लिया है। वहीं अगर होम सीरीज में सबसे कम इनिंग में 3000 के आंकड़े को छूने की बात करें तो उसमें सबसे पहला नाम याद आता है डॉन बेडमैन का जिन्होंने 37 मुकाबलों में ही इस कीर्तिमान को रचा था, वहीं पुजारा और कोहली को इस आंकड़े को छूने में 53 पारियां खेलनी पड़ी हैं।विराट ने इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वहीं, रिषभ पंत के पास मौका था कि वह अपने पारी को शतक में तब्दील करें लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और तेज खेलने के फिराक में 92 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे और शतक से चूक गए। कोहली और पंत के बाद रविंद्र जडेजा का बल्ला बोला और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा।

नौ बार 50 या उससे अधिक की पारी खेलने के बाद जडेजा ने ऐसी पारी खेली। इस पारी से पहले इस ऑल राउंडर का सर्वाधिक स्‍कोर 90 रन था, जो मोहाली में इंग्‍लैंड के खिलाफ खेली थी।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने भारत के पहली पारी में 649 रन के जवाब में छह विकेट खोकर 94 रन बना लिए थे। वो अभी भी भारत से 555 रन पीछे है और उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। रोस्टन चेज 27 और कीमो पॉल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 649 रनों की चुनौती के बाद खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।रोस्टन चेज को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी 20 रन के ऊपर का स्कोर नहीं बना सका। गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद शमी अपनी फिटनेस को लेकर थोड़े परेशान दिखे लेकिन फिर भी वह दो विकेट लेने में सफल रहे। उनके अलावा जडेजा, अश्विन और कुलदीप को एक-एक विकेट हासिल हुआ। जबकि एक विकेट रन आउट के रूप में जडेजा को मिला। भारत वेस्टइंडीज की पारी को तीसरे दिन जल्द समेटकर फॉलोआॉन खेलने पर मजबूर कर पारी से जीत दर्ज करना चाहेगी।

Story first published: Friday, October 5, 2018, 17:29 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+