For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs WI 1st T-20: 6 विकेट से भारत ने जीता मैच, कोहली ने खेली मैच विनिंग पारी

IND vs WI Live Score 1st T20I: Match Update, live commentary

हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच भारत ने 6 विकेट से जीत लिया है। इस मुकाबले में विंडीज ने भारत को जीत के लिए 20 ओवरों में 208 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में भारत ने विराट कोहली की 50 गेंदों पर खेली गई नाबाद 94 रनों की पारी की बदौलत 18.4 ओवर में मैच 6 विकेट से जीत लिया। कोहली ने अपनी पारी में 6 छक्के लगाए।

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा (8) का विकेट जल्द गंवा दिया था लेकिन उसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने शानदार साझेदारी बनाई। राहुल 40 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए और उन्होंने 4 छक्के लगाए। इसके अलावा पंत ने 18 रनों का योगदान दिया जबकि अय्यर ने केवल 4 रन बनाए।

इससे पहले गेंदबाजी करते हुए मैच में भारत की शुरुआत अच्छी हुई थी और दीपक चाहर ने अपने पहले ही ओवर में टीम को पहली सफलता दिला दी। लेकिन इसके बाद लुईस ने तेज पारी खेली जिसके दम पर वेस्टइंडीज ने 5 ओवरों में ही अपना 50 से पार का स्कोर कर दिया। भारत के लिए राहत की बात यह रही कि वे इसके बाद आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंदों पर 40 रन बनाए। इसके बाद भी विंडीज ने तेज खेल जारी रखते हुए केवल 10 ओवरों में ही शतक पूरा कर दिया।

इसके अलावा हेटमायर ने 56 रनों का योगदान दिया और कप्तान कीरोन पोलार्ड ने भी 37 रनों का तेज योगदान दिया। खास बात यह रही कि इन तीनों ही बल्लेबाजों ने 4-4 छ्क्के लगाए। इनके दम पर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में ना केवल 5 विकेट पर 207 रन बनाए बल्कि पारी में 15 छक्के भी जड़ दिए

भारत- रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल

वेस्टइंडीज- लेंडल सिमंस, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटिमर, कीरोन पोलार्ड (c), दिनेश रामदीन (w), जेसन होल्डर, हेडन वाल्श, शेल्डन कॉटरेल, केसरिक विलियम्स, ख्री पियरे

India vs West Indies Live Score 1st T-20

10:28 PM

6 विकेट से भारत ने जीता मैच, कोहली ने खेली मैच विनिंग पारी. उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 94 रन बनाए.

10:23 PM

पंत के बाद अय्यर भी सस्ते में आउट हो गए हैं. इस समय भारत को जीत के लिए दो ओवर में केवल 15 रनों की दरकार है

09:59 PM

राहुल (62) के आउट होने के बाद कोहली ने पचासा जड़ दिया है.

09:45 PM

राहुल का अर्धशतक पूरा, भारत का स्कोर 100 पार हो चुका है. राहुल के बाद कोहली भी अपने पचासे की ओर बढ़ रहे हैं और इन दोनों के बीच 80 रनों से ऊपर की साझेदारी हो चुकी है.

09:11 PM

भारत को लगा पहला झटका, रोहित आउट हो चुके हैं. उन्होंने केवल 8 रन बनाए.

08:58 PM

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने भारतीय पारी शुरू हो चुकी है.

08:37 PM

विंडीज ने भारत को जीत के लिए 20 ओवरों में 208 रनों का लक्ष्य दिया है.

07:47 PM

10 ओवरों में विंडीज ने लगाया शतक, 3 विकेट गिर चुके हैं.

07:32 PM

इसी बीच भारत के लिए राहत की खबर है. 17 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए लुईस, वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा है.

07:28 PM

विंडीज की जोरदार शुरुआत, 5 ओवर में ही इस टीम ने 57 रन बना लिए हैं जिसमें लुईस धुआंधार पारी खेल रहे हैं.

07:07 PM

दीपक चाहर ने अपने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिला दी है. उन्होंने दूसरी ही गेंद पर सिमंस को चलता कर दिया.

07:01 PM

मैच शुरू हो चुका है और वाशिंगटन सुंदर से कप्तान ने पहला ओवर कराया है.

06:40 PM

वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है- लेंडल सिमंस, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटिमर, कीरोन पोलार्ड (c), दिनेश रामदीन (w), जेसन होल्डर, हेडन वाल्श, शेल्डन कॉटरेल, केसरिक विलियम्स, ख्री पियरे

06:38 PM

रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल

06:37 PM

भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है.

Story first published: Friday, December 6, 2019, 23:28 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+