IND vs WI 2nd ODI: भारत ने 107 रनों से जीता मैच, 1-1 से बराबर हुई सीरीज

IND vs WI Live Score 2nd ODI: Match Update, live commentary

विशाखापत्तनम: भारत ने वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 107 रनों से जीत लिया है। भारत ने इस मैच में विंडीज को जीत के लिए 50 ओवरों में 388 रनों का विशाल टारगेट दिया था जिसके जवाब में विंडीज की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई और 43.3 ओवर में 280 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई। कुलदीप यादव ने हैट्रिक लेकर कैरेबियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

विंडीज ने सधी शुरुआत के बाद अपने तीन विकेट गंवा दिए। लुईस, हेटमायर और रॉस्टन चेस सस्ते में आउट हो गए। जिसके बाद पूरन-होप के बीच एक अच्छी साझेदारी बनी। दोनों ने अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी कर ली और शतकीय साझेदारी भी पूरी की लेकिन इसके बाद पूरन 75 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट हो गए।

1
46125

इसके बाद शमी ने पोलार्ड को भी आउट कर दिया। बाद में कुलदीप ने शाई होप, जेसन होल्डर और जोसेफ को लगातार तीन गेंदों पर चलता करके ODI में अपनी दूसरी हैट्रिक ले ली। कुलदीप ने इस मैच में 52 रन देकर 3 विकेट लिए। विंडीज की ओर से होप ने 78 और कीमो पॉल ने 46 रनों की पारियां खेली। कुलदीप-शमी को 3-3 और जडेजा को 2 विकेट मिले।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत को राहुल-रोहित ने जबरदस्त शुरुआत दी। दोनों ने शतक लगाए और पहले विकेट के लिए 227 रनों की साझेदारी भी पूरी की। राहुल 102 रन बनाकर आउट हुए जबकि रोहित ने 138 गेंदों पर 159 रनों की पारी खेली।

रनों की बौछार में हालांकि कोहली इस बार योगदान नहीं कर सके और पहली ही गेंद पर पोलार्ड का शिकार हुए। लेकिन इसके बाद अय्यर और पंत ने भारतीय बल्लेबाजी को टॉप गियर में पहुंचा दिया। पंत ने 16 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली जबकि अय्यर ने 32 गेंदों पर 53 रन बनाए। दोनों ने 4-4 छ्क्कों का योगदान दिया। जाधव 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस मैच में भारत ने शिवम दुबे की जगह पर शार्दुल ठाकुर को मौका दिया है। जबकि विंडीज टीम में सुनील एंब्रिस के स्थान पर इविन लुईस फिट होकर आए हैं और हेडन वॉल्श की जगह पर खरी पियरो को डेब्यू करने का मौका मिला है।

IND vs WI Live Score 2nd ODI

09:22 PM

भारत ने यह मैच 107 रनों से जीत लिया है.

08:36 PM

कुलदीप ने शाई होप, जेसन होल्डर और जोसेफ को लगातार तीन गेंदों पर चलता करके ODI में अपनी दूसरी हैट्रिक ले ली है.

08:32 PM

कुलदीप की हैट्रिक के साथ विंडीज पस्त, 8 विकेट गिर चुके हैं.

08:10 PM

पूरन को आउट करने के बाद शमी ने पोलार्ड को भी आउट कर दिया. पोलार्ड खाता भी नहीं खोल पाए. विंडीज को लगातार दो झटके लगे.

08:08 PM

75 रन बनाकर पूरन पवेलियन लौटे.

08:01 PM

पूरन-होप के बीच 100 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है.

07:59 PM

निकोलस पूरन और शाई होप ने वापसी की कोशिश की है. दोनों खिलाड़ी अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं.

07:13 PM

जडेजा ने दिलाई तीसरी सफलता, चेस 4 रन बनाकर आउट हुए.

07:02 PM

भारत को बड़ी सफलता, हेटमायर रन-आउट हो चुके हैं. पिछले मैच के हीरो रहे इस बल्लेबाज ने इस बार केवल 4 रन बनाए.

06:49 PM

शार्दुल ने दिलाई पहली सफलता, लुईस आउट हुए. उन्होंने 30 रन बनाए.

06:13 PM

विंडीज की धीमी शुरुआत हुई है. 5 ओवरों में 27 रन बन चुके हैं.

05:58 PM

बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए विंडीज पारी शुरू हो चुकी है.

05:28 PM

कोहली के पहली गेंद पर आउट होने के बावजूद भारत ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया. जाधव 16 रन बनाकर अंत में नाबाद रहे.

05:20 PM

भारत ने विंडीज को दिया 388 रनों का विशाल लक्ष्य

05:09 PM

तूफानी पारी खेलकर पंत आउट, अय्यर का अर्धशतक पूरा हो चुका है. पंत ने 16 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली.

05:00 PM

रोहित के आउट होने के बाद पंत ने तूफानी अंदाज दिखाए हैं. उन्होंने ताबड़तोड़ 4 छक्के लगा दिए हैं और भारत का स्कोर 350 की ओर अग्रसर है.

04:48 PM

रोहित शर्मा एक और बड़ा शतक बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 159 रनों का योगदान दिया.उन्हें कॉटरेल ने आउट किया.

04:24 PM

बिना खाता खोले कोहली आउट, भारत के 2 विकेट गिरे हैं. कोहली पहली ही गेंद पर चलते बने और उनको पोलार्ड ने आउट किया.

04:14 PM

शतक बनाकर राहुल आउट, भारत का पहला विकेट गिरा है. राहुल ने 104 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली.

04:11 PM

रोहित के बाद राहुल ने भी ठोकी अपनी तीसरी ODI सेंचुरी. इसके साथ ही भारत बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो चुका है. इस समय टीम ने बिना किसी नुकसान के 226 रन बना लिए हैं.

03:57 PM

साथ ही भारत के 200 रन भी पूरे हो गए हैं.

03:56 PM

रोहित ने अपना शतक पूरा कर लिया है.

03:37 PM

30 ओवर में भारत का स्कोर 170 रन हो गया है और उसके हाथ में पूरे 10 विकेट शेष है.

03:23 PM

रोहित-राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने 150 रन पूरे कर लिए हैं.

03:06 PM

रोहित-राहुल के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है साथ ही रोहित ने अपना पचासा भी पूरा कर लिया है.

02:44 PM

केएल राहुल ने पूरी की अपनी हॉफ सेंचुरी. यह उनका 5वां वनडे अर्धशतक था.

02:12 PM

राहुल-रोहित की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई. राहुल ने छक्का मारकर भारत का स्कोर 50 पार किया.

02:05 PM

राहुल एक बार फिर लय में दिख रहे हैं. भारत की शुरुआत अब तक अच्छी कही जा सकती है. 8 ओवरों मे 40 रन बन गए हैं.

01:53 PM

5 ओवरों के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 27 रन हो गया है.

01:37 PM

राहुल-रोहित की ओपनिंग जोड़ी ने भारतीय पारी की शुरुआत कर दी है.

01:15 PM

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (डब्ल्यू), एविन लुईस, शिमरोन हेटिमर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज़, कीरोन पोलार्ड (सी), जेसन होल्डर, केमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल, ख्री पियरे

01:15 PM

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (सी), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव

01:13 PM

विंडीज ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (डब्ल्यू), एविन लुईस, शिमरोन हेटिमर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज़, कीरोन पोलार्ड (सी), जेसन होल्डर, केमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल, ख्री पियरे

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (सी), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव

Story first published: Wednesday, December 18, 2019, 12:47 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+