For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'ऋषभ-ऋषभ' नाम से पूरा स्टेडियम गूंज उठा, लेकिन पंत अगली ही गेंद पर हो गए ढेर, देखें वीडियो

नई दिल्ली। युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को टीम मैनेजमेंट द्वारा लगातार माैके दिए जा रहे हैं, लेकिन वो फिलहाल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। कम अनुभवी होने के कारण पंत कुछ गलतियां कर जाते हैं, जिस कारण उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ता है। कप्तान विराट कोहली का मानना है कि पंत को फैंस द्वारा सपोर्ट मिलना चाहिए ताकि उनका मनोबल ना गिरे। विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में पंत खाता भी नहीं खोल सके। सोशल मीडिया पर उनको फिर ट्रोल भी किया जा रहा है। लेकिन दर्शकों ने पंत का साथ इस बार जरूर दिया।

तीसरे नंबर पर उतरे पंत

तीसरे नंबर पर उतरे पंत

तिरुवनंतपुरम में हुए दूसरे टी20 मैच दाैरान पंत ने विकेट के पीछे इविन लुईस का आसान कैच छोड़ा था, तभी स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने संजू सैमसन के नारे लगाना शुरू कर दिए। इस बीच खुद कोहली ने दर्शकों को ऐसा करने के लिए आग्रह किया। मैच के बाद कोहली ने पंत का साथ दिया। ऐसे में जब वानखेड़े में हुए आखिरी मैच में पंत को फिर प्रदर्शन दिखाने का माैका मिला तो वह फेल हुए। कोहली ने रोहित शर्मा के आउट होने के बाद पंत को तीसने नंबर पर भेज दिया। पंत ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद का सामना किया जिसपर वो बड़ी हिट लगाने में नाकाम रह गए।

नारेबाजी के बीच गंवा बैठे विकेट

नारेबाजी के बीच गंवा बैठे विकेट

भारत के लिए 13वां ओवर पोलार्ड फेंकने आए। पहली गेंद केएल राहुल ने खेली तो दूसरी गेंद खेलने का माैका मिला पंत को। पंत जैसे ही स्ट्राइक पर आए तो पूरा स्टेडियम ऋषभ-ऋषभ से गूंज उठा। शायद इसलिए कि कोहली की कही बात आ असर फैंस को हुआ और उन्होंने पंत को सपोर्ट करने की ठानी। लेकिन पंत ने बाहर जा रही गेंद पर बड़ा शाॅट लगाने का प्रयास किया और वह 2 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए। इसी बीच ऋषभ-ऋषभ नाम के नारे लगा रहे दर्शक एकदम शांत हो गए।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

पिछली 7 पारियों का प्रदर्शन

पिछली 7 पारियों का प्रदर्शन

पंत ने चौथे नंबर पर उतरकर पिछली सात टी-20 पारियों में उसने 33, 18, 6, 27, 19, 4 रन बनाए हैं। पंत ने टी20 क्रिकेट में आखिरी अर्धशतक अगस्त में विंडीज के खिलाफ लगाया था। इस मैच में 0 पर आउट होने के बाद फैन्स ऋषभ पंत से खासे नाराज हैं और बीसीसीआई से उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं।

Story first published: Thursday, December 12, 2019, 13:19 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+