'उत्साही के साथ नर्वस भी हूं', वेस्टइंडीज दौरे पर सिलेक्शन के बाद मुकेश कुमार ने बयां किया हाल-ए-दिल

India tour of West Indies 2023: बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) का वेस्टइंडीज के दौरे पर चयन हो गया है। इस खिलाड़ी को वनडे और टेस्ट दोनों टीमों के लिए चुना गया है।

मुकेश कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2023 में 7 मैचों में 10 विकेट लिए थे और वह बंगाल के लिए 39 फर्स्ट क्लास मैचों में 149 विकेट भी ले चुके हैं।

यह गेंदबाज बिहार के गोपालगंज जिले से आता है, जहां वे एक साधारण पारिवारिक माहौल में पले बढ़े हैं, और जल्द ही भारत के डॉमेस्टिक सर्किट में बड़े नाम बनकर उभरे।

मुकेश कुमार ने 2012 में बिहार से कोलकाता में जाकर अपने आप को बंगाल के घरेलू क्रिकेट का एक स्थापित नाम साबित कर दिया। मुकेश ने बंगाल के डोमेस्टिक टूर्नामेंट में रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन परफॉर्मेंस की, जिसने भारतीय क्रिकेट टीम में उन्हें ODI फॉर्मेट में जगह भी दिलाई थी, लेकिन अभी वह इंटरनेशनल डेब्यू नहीं कर पाए हैं।

मुकेश को उम्मीद है कि अब वेस्टइंडीज के टूर पर दोनों टीमों में सिलेक्शन होने के बाद वह शायद प्लेइंग 11 का भी हिस्सा बन पाएंगे। मुकेश ने मायखेल से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि वह उत्साहित भी हैं और साथ ही नर्वस भी है।

मेरा सपना अब मेरे सामने है...,' टीम इंडिया में एंट्री के बाद मुकेश कुमार का रिएक्शन हुआ वायरल

29 साल के गेंदबाज ने मायखेल से बात करते हुए कहा, "अच्छा लग रहा है। सिलेक्शन होने के बाद काफी अच्छा लगा था। मैं उत्साहित भी हूं और साथ ही नर्वस भी हूं। "

मुकेश ने हमेशा अपने दिवंगत पिता को खास क्रेडिट दिया है, जो उनकी क्रिकेट यात्रा में बहुत बड़ी प्रेरणा रहे हैं। इससे पहले मुकेश इस बात का दुख जता चुके हैं कि उनके पिता उन्हें आईपीएल में खेलते नहीं देख पाए। लेकिन खिलाड़ी ने बताया कि वह भारतीय टीम में चयन के बाद अपनी माता का आशीर्वाद जरूर ले चुके हैं।

मुकेश ने मायखेल से बात करते हुए आगे कहा, "मैंने मम्मी को बताया अपने सेलेक्शन के बारे में, और मम्मी ने मुझे आशीर्वाद दिया है।"

Story first published: Saturday, June 24, 2023, 19:46 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+