
बीसीसीआई का आधिकारिक बयान-
बीसीसीआई ने कहा, "बीसीसीआई की मेडिकल टीम को लगता है कि धवन के टांके बंद हैं और उनका घाव धीरे-धीरे ठीक हो रहा है, फिर भी उन्हें मैच की पूरी फिटनेस हासिल करने से पहले कुछ और समय चाहिए।" बता दें कि पहला वनडे 15 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि विशाखापत्तनम और कटक क्रमश: शेष दो मैचों की मेजबानी 18 और 22 दिसंबर को करेंगे।

15 दिसंबर से सीरीज शुरू होगी-
तीन मैचों की टी 20 आई श्रृंखला वर्तमान में 1-1 से बराबरी पर है क्योंकि वेस्टइंडीज ने तिरुवनंतपुरम में आठ विकेट से दूसरा टी 20 जीत लिया था, इससे पहले भारत ने हैदराबाद में शुरुआती मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की थी।
कितना बुरा है भारत में प्रदूषण? ऑस्ट्रेलिया के इस मैच का VIDEO देख हो जाएंगे हैरान
5 दिसंबर को 34 साल के हो गए धवन को T20I सीरीज में उनकी जगह पर केरल के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने रिप्लेश किया था।

सैमसन को नहीं मिल सका मौका-
सैमसन बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 आई श्रृंखला के लिए टीम में थे, जिसे भारत ने 2-1 से जीता था। हालांकि, उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला और वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उन्हें बाहर कर दिया गया।
भारत की वनडे टीम:
विराट कोहली (कैप्टन), रोहित शर्मा (उप-कैप्टन), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (wk), शिवम दूबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव , दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।


Click it and Unblock the Notifications
