For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI : शतक लगाते ही रोहित शर्मा ने किया बड़ा धमाका, लेकिन नहीं तोड़ पाए सचिन का रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दाैरान बड़ा धमाका कर दिखाया है। रोहित ने 108 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 138 गेंदों में 159 रनों की पारी खेली, जिसमें 17 चाैके व 5 छक्के शामिल रहे। यह उनके वनडे करियर का 28वां शतक रहा। इसी के साथ उन्होंने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। दरअसल, रोहित इस साल सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

लगाया साल का 7वां शतक

लगाया साल का 7वां शतक

रोहित का यह इस साल सातवां शतक रहा जो 27 मैचों की 26 पारियों में आया। यही नहीं, रोहित ने किसी एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में साैरव गांगुली और डेविड वाॅर्नर की बराबरी कर ली है। गांगुली ने साल 2000 में 7 शतक जमाए थे, वहीं वाॅर्नर ने साल 2016 में 7 शतक लगाए थे।

नहीं तोड़ पाए सचिन का रिकाॅर्ड

नहीं तोड़ पाए सचिन का रिकाॅर्ड

हालांकि रोहित अपने हमवतन सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड तोड़ने से चूक गए। किसी एक साल में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का विश्व रिकाॅर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने साल 1998 में 9 शतक जमाए थे। उन्होंने तब 33 पारियां खेलकर शतकों का यह आंकड़ा छुआ था। सचिन ने उस साल 65.31 की आैसत से 1894 रन बनाए थे।

खड़ी की चाैथी बड़ी साझेदारी

खड़ी की चाैथी बड़ी साझेदारी

इसके अलावा रोहित ने पहले विकेट के लिए भारत की तरफ से केएल राहुल के साथ मिलकर चाैथी सबसे बड़ी साझेदारी खड़ी की। राहुल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 227 रनों की साझेदारी की। भारत के लिए पहले विकेट की साझेदारी साैरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने की है। दोनों ने 24 अक्तूबर 2001 को केन्या के खिलाफ 258 रनों की साझेदारी की थी। दूसरी बड़ी साझेदारी भी इन्हीं दिग्गजों के नाम है, जो 7 जुलाई 1998 को श्रीलंका के खिलाफ 252 रनों के साथ बनी थी। तीसरी सबसे बड़ी 231 रनों की साझेदारी शिखर धवन व अजिंक्या रहाणे के बीच 2 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ हुई थी।

Story first published: Wednesday, December 18, 2019, 16:52 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+